{"_id":"1-41269","slug":"Lakhimpur-41269-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राडगेज का काम अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राडगेज का काम अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद
Lakhimpur
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ऐशबाग-पीलीभीत के बीच ब्राडगेज का सपना अब साकार होने को है। सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी रेल लाइन पर आमान परिवर्तन के लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। निविदाएं 30 मई को खुलना है। रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिशाषी निदेशक एसके अग्रवाल ने अक्तूबर के पहले सप्ताह तक काम शुरू हो जाने की उम्मीद जताई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल ने बताया कि सांसद जफर अली नकवी के प्रयासों से इस काम में तेजी आई है। लंबे अरसे से लखीमपुर के लोग ब्राडगेज की मांग करते चले आ रहे हैं। ब्राडगेज हो जाने से लखीमपुर खीरी जिला देश के महानगरों से सीधा जुड़ जाएगा। इससे यहां के उद्योग और व्यापार को नए आयाम मिलेंगे।