{"_id":"1-41100","slug":"Lakhimpur-41100-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी मिलते ही हाथियों को लाने रवाना होगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूरी मिलते ही हाथियों को लाने रवाना होगी टीम
Lakhimpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क के डीडी भेज चुके हैं प्रस्ताव
असम से आने हैं आने हैं छह हाथी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में असम से छह हाथियों को लाने में बस एक मंजूरी का फासला रह गया है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर गणेश भट्ट इस मंजूरी के लिए प्रस्ताव जलदापारा सेंक्चुरी को भेज चुके हैं। जल्द ही इस पर मंजूरी मिल जाएगी और फिर हाथियों को लाने के लिए यहां से टीम रवाना हो जाएगी।
गौरतलब है कि दुधवा नेशनल पार्क में असम की जलदापारा सेंक्चुरी से छह हाथी आने थे। पूरी प्रक्रिया के बाद अब इन हाथियों को लाने में सिर्फ मंजूरी का फासला शेष है। यह मंजूरी जलदापारा के वनाधिकारियों से मिलनी है और इसके लिए डिप्टी डायरेक्टर दुधवा ने अभी हाल ही में एक प्रस्ताव बनाकर वहां भेज भी दिया है। बताया गया है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर जलदापारा के अधिकारियों की मुहर लग जाएगी। मंजूरी यहां आते ही हाथियों को लाने के लिए पार्क की एक टीम डीडी के नेतृत्व में रवाना हो जाएगी। इनके आने के बाद पार्क के पालतू हाथियों का कुनबा बढ़कर करीब 19 हो जाएगा। इससे पार्क आने वाले पर्यटकों को भी काफी फायदा मिलेगा। उन्हें पार्क में हाथी की सैर के लिए मायूसी नहीं उठानी पड़ेगी। हाथियों की कमी और इनमें से कुछ के पार्क के कार्यों में लग जाने से पर्यटकों यदा कदा मायूसी का सामना भी करना पड़ता था।
- वर्जन
प्रस्ताव भेज दिया गया है, जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी और मंजूरी मिलते ही हाथियों को लेने टीम के साथ रवाना हो जाऊंगा।
गणेश भट्ट, डीडी दुधवा