फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पूर्व एसडीएम की गिरफ्तारी से हड़कंप

पूर्व एसडीएम की गिरफ्तारी से हड़कंप

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। जिले में एक अरब से अधिक के हुए खाद्यान्न घोटाले में गोला के पूर्व एसडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी से घोटाले में लिप्त रहे नामजद लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

इस घोटाले में फर्जी जोतबही पर गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय कर लाखों रुपए पैदा किए गए थे। बताया जाता है कि एफआईआर में नामजद संतोष पुत्र इंद्रपाल निवासी मुन्नूगंज ने नगर के एसएफसी व एफसीआई गेहूं केंद्र पर दो करोड़ 78लाख 82 हजार 265 रुपए 43 पैसे का गेहूं फर्जी जोतबही पर विक्रय किया था और प्राप्त बैंक ड्राफ्ट अपने स्टेट बैंक खाता संख्या 011732634 में जमा किया था। इसी प्रकार मनोज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण भारत भूषण कालोनी गोला ने 35 लाख 34 हजार 985 रुपए का गेहूं फर्जी जोतबही पर एसएफसी विपणन शाखा गोला में बेंच लिया और प्राप्त बैंक ड्राफ्ट अपने स्टेट बैंक गोला के खाता संख्या 1070025785 में जमा किया। एसडीएम प्रमोद शुक्ला के कार्यकाल में ही मैलानी के नीरज बाजपेयी ने कोटेदारों के नाम से 40 लाख 33 हजार 879 रुपये के बैंक ड्राफ्ट बनवाए और खाद्यान्न निकासी कर कालाबाजारी किया। प्रदीप पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी आनंद टाकीज रोड लखीमपुर ने 12 लाख 46 हजार 123 रुपये के बैंक ड्राफ्ट कोटेदारों के नाम से बनवाकर गोदाम प्रभारी की मिली भगत से निकासी कर खाद्यान्न की कालाबाजारी की।
विज्ञापन

हैरत की बात तो यह है कि खाद्यान्न घोटाले की दर्ज रिपोर्ट में यह लोग नामजद आरोपी है इसके बावजूद जिला प्रशासन की रहमोकरम पर इनमें से एक व्यक्ति का राशन कोटा सीबीआई जांच शुरू होने के बावजूद चलता रहा था। इस समय भी उसके परिवार के नाम कई कोटे की दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed