{"_id":"1-40809","slug":"Lakhimpur-40809-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा मुख्यालय से चोरी हो गए 38 लाख के चेक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा मुख्यालय से चोरी हो गए 38 लाख के चेक
Lakhimpur
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला चपरासी पर आरोप, रिपोर्ट दर्ज
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क मुख्यालय से रहस्यमय ढंग से करीब 38,266,09 रुपये के चेक चोरी हो गए। चोरी का आरोप एक महिला चपरासी पर लगाया गया है और उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुधवा नेशनल पार्क मुख्यालय के वरिष्ठ सहायक रामदत्त विभागीय लेनदेन देखते हैं। शनिवार को कर्मियों के वेतन के चेक आए थे, लेकिन किसी ने चेक गायब कर दिए। चेक न मिलने से कार्यालय में हड़कंप मच गया और सूचना अधिकारियों को दी गई। इससे वह भी बुरी तरह परेशान हो गए। चेेकों की राशि करीब 38,26609 रुपये बताई गई है। वरिष्ठ सहायक ने एक महिला चपरासी पर चोरी का शक जताया और उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर तफ्तीश शुरू कर दी है। चेकों की गुमशुदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि अब पुलिस तफ्तीश कर रही है, लेकिन इसमें वरिष्ठ सहायक की लापरवाही भी खुलकर सामने आई है। चेक काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं और उनको लेकर बरती गई उदासीनता के लिए विभाग क्या करता है यह भी एक विषय है। बताया जा रहा है मामले में विभाग भी गोपनीय जांच कर रहा है हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं है। सूत्रों की मानें तो तहरीर राजनीति की भेंट चढ़ गई है।