फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

डकैती के पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
ईसानगर क्षेत्र के निकले आरोपी, बाइक, नगदी, पायल और तमंचा बरामद
विज्ञापन

वारदात करके भाग रहे बदमाशों को गृहस्वामी ने गोली मारकर जख्मी किया था
लखीमपुर खीरी। ईसानगर क्षेत्र के बरारी गांव निवासी गजेंद्र पाल मौर्या के घर 21 नवंबर को पड़ी डकैती पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटी गई पायल, नगदी, बाइक और तमंचा बरामद करने का भी दावा किया है। पकड़े गए सभी आरोपी ईसानगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। डकैती के दौरान गृहस्वामी की गोली से भाग रहा एक बदमाश पुत्तीलाल जख्मी हो गया था।

पुलिस लाइंस में एसपी अरविंद सेन ने बताया कि एसओ ईसानगर आरपी यादव और कई पुलिसकर्मी नौरंगपुर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। तभी पांचों संदिग्ध दिखाई पड़े जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी राममिलन, प्रताप और बच्चा लाल शामिल हैं। जबकि नारीबेहड़ गांव का रमेश और चंद्रासा खुर्द का ओमकार शामिल है। इनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक टार्च, पांच हजार की नगदी, साइकिल बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला कि ओमकार मादक पदार्थ और धौरहरा क्षेत्र के स्कूल में डाली गई डकैती के मामले में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed