{"_id":"121-107558","slug":"Lakhimpur-107558-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे की जगह को लेकर दो गुटों में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरे की जगह को लेकर दो गुटों में मारपीट
Lakhimpur
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोनो पक्षों के 12 लोग पाबंद, तनाव
शारदानगर/महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ओदारा गांव मे घूरे की जगह को लेकर कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई। इसमें कुछ को मामूली चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने दोनाें पक्षों के 12 लोगाें को शांति भंग मे पाबंद किया है। फिलहाल दोनों गुटों के बीच तनाव बना है।
ओदारा गांव में एक भूखंड पर कुछ लोग घूरा डालते हैं। घूरे को लेकर गांव के श्रीराम और बाबू के बीच काफी दिनाें से मनमुटाव चल रहा था। बताते हैं कि बुधवार की सुबह घूरे पर अपनी कब्जेदारी को लेकर बाबू और श्रीराम पक्ष के परिवाराें के बीच कहासुनी हो गई। मामले ने तूल पकड़ा तो नौबत हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मनोज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। झगड़ रहे लोगों को चौकी ले आए। पुलिस ने मामले मे दोनों पक्षाें के 12 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। फिलहाल तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनाें पक्षाें को शांति बनाए रखने की चेतावनी दी है।