{"_id":"121-107483","slug":"Lakhimpur-107483-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में हुई थी सोबरन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में हुई थी सोबरन की हत्या
Lakhimpur
Updated Wed, 03 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ क्षेत्र में मिला था शव, पांच गिरफ्तार
घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद
महेवागंज। फरधान थाना क्षेत्र के काजीपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय सोबरन किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ बल्कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी। यह दावा किया है फूलबेहड़ पुलिस ने। मंगलवार को पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
प्रभारी इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि काजीपुरवा निवासी सोबरन और रमुआपुर सिकटिहा निवासी विनोद का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर करीब पंद्रह दिन पहले मेड़बंदी के दौरान दोनाें पक्षाें में कहासुनी हुई थी। मामले में फरधान पुलिस ने दोनों पक्षाें का समझौता कराया था। बताया कि समझौते से विनोद नाखुश था। आरोप है कि विनोद ने सोबरन को जानमाल की धमकी दी थी। 26 नवंबर को फूलबेहड़ क्षेत्र के टापरपुरवा के पास संदिग्ध हालात में सोबरन का शव मिला था। परिवार वालाें ने हत्या कर शव फेंकने की बात कह कर मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति समेत पांच लोगाें के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
सीओ धौरहरा मनोज यादव ने बताया कि छानबीन जमीन की रंजिश में विनोद ने अपने साथी रामादीन, लोकेश, इतवारी निवासी रामापुर सिकटिहा और काजीपुरवा निवासी जीत के साथ मिलकर सोबरन की हत्या करने का अपराध कबूल किया है।
विज्ञापन
ऐसे दिया अंजाम
पुलिस के दावे पर यकीन करें तो आरोपी विनोद ने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना तैयार की। योजना में आरोपी विनोद ने मृतक के ही गांव के युवक जीत को मोहरा बनाया। बहाने से बुलाकर सोबरन को कच्ची पिलाई गई। जब वह नशे में अचेत हो गया तो आरोपियों ने उसे बाइक पर लाद लिया और रास्ते में उसका गला घोंट दिया। शव टापरपुरवा के पास डाल कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस के हत्थे चढ़े जीत ने पूछताछ में एक-एक कड़ी खोल दी जो पुलिस के वर्कआउट का सहारा बनी।