फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lathis and sticks used in land dispute in Ganeshpurwa; eight injured.

Lakhimpur Kheri News: गनेशपुरवा में जमीन के विवाद में चले लाठी डंडे, आठ घायल

Tue, 13 Oct 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lathis and sticks used in land dispute in Ganeshpurwa; eight injured.
महेवागंज/फूलबेहड़। घास छीलने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। मारपीट में चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें पांच को मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर किया गया है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गनेशपुरवा गांव में धनपति और रामनरेश के घर आसपास हैं। दोनों के घर के सामने सहन की जमीन को लेकर दस वर्षों से विवाद चल रहा है। जमीन पर रामनरेश ने 2016 में कोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर किया था। बताते हैं कि धनपति का जमीन पर कब्जा है। रविवार सुबह भूमि पर धनपति घास छील रहे थे। विपक्षी रामनरेश से कहासुनी गाली-गलौज होने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने उस वक्त मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि दोपहर खेत से वापस घर आते समय धनपति को रामनरेश ने अपने बेटों के साथ रास्ते में घेर कर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमे धनपति (45), रामलखन (40) , रामदेवी (40) पत्नी रामलखन, सुशीला (42) पत्नी धनपति , अनु (19) पुत्री रामलखन घायल हो गए तो वहीं दूसरे पक्ष के रामनरेश (40) पुत्र रामकुमार , उषा देवी (36) पत्नी रामनरेश, राहुल (18) पुत्र रामनरेश घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी फूलबेहड़ भेजा।
विज्ञापन

प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर धनपति, रामलखन, रामदेवी, अनु, सुशीला को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सीओ धौरहरा अभिषेक कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह-सात लोग चोटिल हुए हैं। एक पक्ष से तहरीर मिली है। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed