{"_id":"6acd3cd62f07a116a909e80e","slug":"five-female-students-injured-after-being-hit-by-a-bullet-motorcycle-while-returning-from-coaching-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187366-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कोचिंग से जा रही पांच छात्राएं बुलेट की टक्कर से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कोचिंग से जा रही पांच छात्राएं बुलेट की टक्कर से घायल
Tue, 13 Oct 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
घायल प्रिया मौर्या
- फोटो : 1
लखीमपुर-ओयल। सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र में कोचिंग से घर जा रहीं पांच छात्राएं बुलेट बाइक की टक्कर से घायल हो गईं। पुलिस ने घायल छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही परिजन को भी जानकारी दी गई है। इधर घटना के बाद बुलेट बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना में बुलेट चालक भी घायल बताया जा रहा है।
सोमवार की शाम करीब चार बजे बेहजम रोड स्थित वीर गैस एजेंसी के समीप पांच छात्राएं कोचिंग पढ़कर पैदल ही अपने घरों को जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बुलेट सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, बुलेट सवार युवक ई-रिक्शे के पीछे चल रहा था, ई-रिक्शा चालक ने कट मारा। जब तक बुलेट सवार कुछ समझ पाता वह छात्राओं से जा टकराया।
घायल छात्राओं में पलक (16) पुत्री कौशल वर्मा निवासी उदयपुर, काजल (16) पुत्री नीरज निवासी छाउछ, अंशी वर्मा (18) पुत्री अजय कुमार वर्मा निवासी भगवतीपुर, वैष्णवी पुत्री सुशील निवासी शिव कॉलोनी व प्रिया मौर्या (17) पुत्री पप्पू मौर्या निवासी उदयपुर शामिल हैं। इधर घटना के बाद आस-पास के भीड़ एकत्र होने लगी तो ई-रिक्शा चालक भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल छात्राओं का हाल जाना। सीओ महक शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पूरे मामले की जांच के लिए आदेश दिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।

घायल प्रिया मौर्या- फोटो : 1

घायल प्रिया मौर्या- फोटो : 1

घायल प्रिया मौर्या- फोटो : 1
विज्ञापन