फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोला फेंक में अंतिमा और नीरज अव्वल

गोला फेंक में अंतिमा और नीरज अव्वल

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर 16 बालक और बालिका खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान के तहत कराई गई जिला स्तरीय अंडर 16 बालक और बालिकाओं की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। बालिका वर्ग गोला फेंक प्रतियोगिता में फूलबेहड़ की अंतिमा यादव और बालक वर्ग में इसी ब्लाक के नीरज यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि बालिका वर्ग डिस्क थ्रो में बेहजम की मनुश्री और बालक वर्ग में मोइन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

लालपुर स्टेडियम में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजीत सिंह ने किया। निणार्यक की भूमिका में सेवानिवृत्त बीओ शिवकुमार गुप्ता, अजीत सिंह, क्रीडाश्री उपेंद्र सिंह, आशू सिंह और अशोक कुमार ने निभाई। 400 मीटर रिले रेस बालिका वर्ग में बेहजम की आरती गुप्ता, लखीमपुर की वंदना वर्मा, गोला की माया राना और सीता पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वॉलीबाल में फूलबेहड़ की टीम ने जीत हासिल की जबकि बालक वर्ग में धौरहरा-रमियाबेहड़ की टीम ने जीत दर्ज की है। बालक वर्ग 46 किग्रा कुश्ती में मितौली के महेश कुमार, 48 किग्रा वर्ग में मैगलगंज के विशाल, 50 किग्रा वर्ग में मैगलगंज के राजकुमार, 52 किग्रा वर्ग में गोला के राजकुमार और 58 किग्रा वर्ग में ईसानगर के प्रवीण कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग कबड्डी में फूलबेहड़ की टीम ने मितौली की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की है। फुटबाल में लखीमपुर की टीम ने जीत दर्ज की है। इस मौके पर इरफान मलिक, रामरतन राठौर, वरिष्ठ सहायक रामसमुझ राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed