फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शावकों संग बाघिन देख मजदूरों में मची भगदड़

शावकों संग बाघिन देख मजदूरों में मची भगदड़

Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Fri, 28 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मझगई में झाले पर आया बाध
विज्ञापन

खजुरिया। राणा प्रतापनगर के खेतीहर इलाके में एक बाघिन दो शावकों संग दिखी तो खेत में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई।
संपूर्णानगर वन रेंज के ट्रांस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगल से निकलकर एक बाघिन खेत-खलिहानों में घूम रही है। जिसने शास्त्रीनगर के मुखतियार सिंह की खेत में चरने गए पड्डे को निवाला बना लिया और हजारा के फूलचंद के दरवाजे पर बैठे कुत्ते की भी जान लेली। बृहस्पतिवार को राणा प्रतापनगर के विक्रम सिंह, जय प्रकाश यादव, यूसुफ खां के खेतों से एक बाघिन दो शावकों के संग घूमती हुई मार्ग पर बैठ गई। इसकी सूचना खेतों में काम कर रहे शंकर राठौर, अशोक पांडेय, फू लेश्वर, रशीद, भूरा को मिली तो वे भाग निकले। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर बाघिन को पकड़वाने की मांग की है।

मझगई। तिकोनाफार्म के एक झाले पर बुधवार देरशाम बाघ आ जाने से हड़कंप मच गया। उसे शोर गुल कर बमुश्किल भगाया जा सका।
तिकोनाफार्म के फार्मर अवतार सिंह का झाला पार्क के जंगल के करीब है। बुधवार की देरशाम परिवार वाले सोने की तैयारी कर ही रहे थे तभी घर के बाहर से एक बाघ की दहाड़ सुनाई दी। इससे घर वालों में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मद्द से ट्रैक्टर स्टार्ट कर और शोरगुल किया गया, तब बाघ भाग गया। वन दरोगा शिवबाबू सरोज ने बताया कि सूचना मिली थी तो वह वहां गए थे, उनके मुताबिक पग मार्कों से बाघ की पुष्टि नहीं हो रही है उन्होंने सावधानी बरतने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed