फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मल्हार उत्सव शुरू

भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में मल्हार उत्सव शुरू

Wed, 26 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 26 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन मार्शल आर्ट और काव्यपाठ प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को युवा महोत्सव मल्हार उत्सव का शुभांरभ हुआ। मल्हार उत्सव के प्रथम दिन छात्राओं ने मार्शल आर्ट, इंस्टालेशन और अनामिका काव्यपाठ में हिस्सा लिया।

यहां कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी आरविंद ने मशाल जलाकर तथा गुब्बारे उड़ाकर किया। उद्घाटन अवसर पर एसपी ने कहा कि आत्मरक्षा महिलाओं के लिए अति आवश्यक गुण है। शिक्षा के साथ अपनी सुरक्षा के लिए सजगता आज के समय में बहुत जरूरी है। इस दिशा में महाविद्यालय में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिलाना प्रशंसनीय है। प्रथम अनामिका काव्यपाठ में 33 छात्राओं ने सहभागिता की। इसमें सोनल रस्तोगी प्रथम, निवेदिता देवी द्वितीय और शिल्पा देवी तृतीय रहीं। काव्यपाठ में गूंगा बचपन, अंधी आस्था-बहरा समाज विषय पर आधारित काव्यपाठ छात्राओं ने प्रस्तुत किया। इसमें सुरभि मिश्रा ने प्रथम, शिवानी दीक्षित ने द्वितीय और निवेदिता देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंस्टलेशन में नेहा पटेल व रामसहेली को प्रथम, फरहानाज और अफ्शां खान को द्वितीय तथा शालिनी पटेल और वैजयंती माला को तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य निरूपमा अशोक ने पांचों दिनों के कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed