{"_id":"121-106968","slug":"Lakhimpur-106968-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की खातिर बेबाकी से उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की खातिर बेबाकी से उठाई आवाज
Lakhimpur
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- सलेमपुर कोन गांव में लगी अमर उजाला की महाचौपाल
- 156 लोगों ने रखी समस्याएं, 72 का मौके पर ही समाधान
लखीमपुर खीरी। ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण उनके गांव में ही कराने के लिए मंगलवार को अमर उजाला ने ग्राम पंचायत सलेमपुर कोन में महाचौपाल लगाई, जिसमें इलाके के 156 लोगों ने अपने हक के लिए बेबाकी से आवाज उठाई। राजस्व, शिक्षा, बिजली, कानून, सड़क, पेंशन और राशन कार्ड से वंचित लोगों ने अपनी समस्याएं उठाते हुए दर्द बयां किया। डीएम गौरव दयाल और एसपी अरविंद सेन ने अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की बात सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। 72 लोगों की समस्याएं मौके पर ही सुलझ गईं।
सलेमपुर कोन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में महाचौपाल शुरू होने से पूर्व ग्रामीणों की भीड़ लगने लगी थी। निर्धारित समय से पहले आए अफसरों ने योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने बीज और कृषि यंत्रों पर दिए जा रहे अनुदान के बारे में बताया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह ने समाजवादी पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ और वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी दी, जबकि जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने राशन कार्ड के संबंध में जानकारियां दीं। महाचौपाल में सदर कोतवाली क्षेत्र के अलावा फरधान, फूलबेहड़, गोला के गांवों से कई फरियादी अपनी अलग-अलग समस्याओं के साथ उपस्थित हुए।
---------------
यह बोले ग्रामीण......
नाली नहीं बनने से परेशानी
गांव हरिहरपुर निवासी जंगबहादुर ने कहा कि गांव में पानी की निकासी के लिए करीब 45 मीटर लंबी नाली बनना आवश्यक है। नाली न बनने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
--
विकलांग सर्टिफिकेट नहीं बन रहा
गांव सलेमपुर कोन निवासी बृह्मादीन ने कहा कि वह पैरों में चोट लगने से चलने में असमर्थ हैं। कई बार कोशिश कर चुका हूं लेकिन विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा।
--
पेंशन के लिए सुनवाई नहीं
सलेमपुर कोन निवासी 70 वर्षीय चेतराम ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए कई महीने से विभागों के चक्कर लगाते-लगाते थक गया हूं, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई।
--
सहन की जमीन पर कब्जा
गांव मीरपुर निवासी यासीन ने बताया कि उनके घर के सामने सहन की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। कई जगह शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
--
हमारा आवास दूसरे को दे दिया
गांव करनपुर निबहा निवासी साबिर ने कहा है कि इंदिरा आवास हमारे नाम से आया था लेकिन इसे मिलते-जुलते नाम के ही दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। बीपीएल कार्ड भी काट दिया गया।
--
समाजवादी पेंशन सूची में नाम नहीं
महेवागंज निवासी मुन्नी देवी यादव ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना के लिए फार्म भरा था लेकिन सूची से नाम हटा दिया गया है। रहने के लिए पट्टा दिया जाए।
--
आवासीय पट्टा मिले: रफीकुन निशा
गांव सलेमपुर निवासी रफीकुन निशा ने कहा कि उसके पास रहने के लिए जमीन नहीं है। उसे गांव में ही रहने देने के लिए प्रशासन की ओर से आवासीय पट्टा दिलाया जाए।
--अलग--इनसेट--
तीन माह से पिता को बंधक बनाया
गांव गड़रियनपुरवा थाना फूलबेहड़ निवासी शैलेंद्री और उसके भाई राजू ने कहा कि उसके मानसिक रूप से बीमार पिता महेश को तीन लोगों ने अगवा कर लिया है, जो सात एकड़ जमीन का जबरन बैनामा कराना चाहते हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
00 अधिकारी कहिन
अमर उजाला की पहल सराहनीय: डीएम
डीएम गौरव दयाल ने कहा कि अमर उजाला ने जनता की समस्याआें को समझने का अच्छा मौका दिया है। शत-प्रतिशत समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। अमर उजाला की यह अच्छी पहल है।
--
प्राथमिकता से कराएंगे समाधान: एसपी
एसपी अरविंद सेन ने कहा कि अमर उजाला का समाज से जुड़कर काम करने का प्रयास सराहनीय है। चौपाल में मिली पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराया जाएगा।
--
पहली बार गांव में आए डीएम-एसपी: सरोज
ग्राम प्रधान सुधा वर्मा के पति सरोज वर्मा ने कहा कि हमारे गांव में पहली बार जनता की समस्याएं सुनने के लिए डीएम और एसपी आए हैं। अमर उजाला की महाचौपाल का प्रयास सराहनीय रहा है।
0000
ये समस्याएं भी आईं
लखीमपुर खीरी। गांव सलेमपुर कोन निवासी जगमोहन ने घर तक जाने के लिए रास्ता दिलाने, इसी गांव के मंगरेलाल ने भूमि और आवास दिलाने, सलेमपुर निवासी राधेश्याम गुप्ता ने कृषि भूमि से कब्जा हटवाने, सलेमपुर निवासी फूलकली ने विधवा पेंशन बनवाने, मीरपुर निवासी जयपाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने, सलेमपुर निवासी संतोष कुमार ने आवारा पशुओं से फसल बचाने, फहीम ने सरकारी नल लगवाने, देउवापुर निवासी द्वारिका प्रसाद ने चकरोड की नपाई कराने, सलेमपुर कोन निवासी सियाराम ने कब्जा हटवाने, गोविंदनगर निवासी सबा ने राशन कार्ड बनवाने, सीमा ने बिजली खंभा लगवाने, सलेमपुर कोन निवासी रूकसाना ने कोटेदार के एक साल से केरोसिन न देने पर कार्र्रवाई करने, सलेमपुर कोन निवासी सुमन ने इंदिरा आवास दिलाने, मोहल्ला रामनगर निवासी रामचंद्र मौर्या ने मकान के सामने रखा ट्रांसफार्मर हटवाने, सलेमपुर निवासी शिवराज ने घर तक जाने के लिए रास्ता दिलाने की मांग की। महबूब अली, अर्जुनलाल रस्तोगी, आदर्श तिवारी, सियाराम, गोविंदनगर कालोनी निवासी रामकृष्ण, रामनरेश, रामकिशोर आदि ने भी समस्याएं रखीं।
----
स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग ने लगाया स्टाल
महाचौपाल में स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग ने अपना स्टाल लगाकर विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर डॉ. धनीराम और डॉ. अवनी वर्मा ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। इस दौरान डॉ. रौनक अफरोज, डॉ. आमिर हयात, सारिका वर्मा और जंगबहादुर मौजूद रहे।
---
इन अधिकारियों की भी रही मौजूदगी
सीडीओ नितीश कुमार, एसडीएम सदर राकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, सहायक अभियंता अवनीश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह, बीएसए ओपी राय, ईई बिजली राकेश सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, बीडीओ सदर महेंद्र प्रसाद चौबे, बीईओ केशवराम मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक श्रद्धा श्रीवास्तव, एडीओ अशोक वर्मा, जेई जल निगम सत्येंद्र कुमार, डिप्टी सीवीओ डॉ. अनिल कुमार, जेई मनोज पुष्कर, एसडीओ धर्मेंद्र आनंद, एई पीडब्ल्यूडी दुर्गेश अस्थाना, प्रधानाध्यापक रेखा मिश्रा, एके श्रीवास्तव।