{"_id":"121-106749","slug":"Lakhimpur-106749-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित विकलांग कल्याण अधिकारी का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित विकलांग कल्याण अधिकारी का वेतन रोका
Lakhimpur
Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव ने रुखिया गांव में लगाई चौपाल, महिला अस्पताल, ड्रग वेयर हाउस, पालीटेक्निक देखा
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने को भरवाए सैंपल
लखीमपुर खीरी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी कुमार कमलेश ने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को नकहा ब्लाक के लोहिया गांव रुखिया का निरीक्षण किया और चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्रमुख सचिव ने चौपाल में अनुपस्थित मिले जिला विकलांग कल्याण अधिकारी गनेश प्रसाद का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है। प्रमुख सचिव ने सीएचसी नकहा, जिला महिला अस्पताल, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस, राजकीय पालीटेक्निक का निरीक्षण भी किया। इसके बाद शासन की प्राथमिकताओं और विकास कार्यक्रमों पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की।
सबसे पहले प्रमुख सचिव कुमार कमलेश काफिले के साथ दिन में 11:15 बजे 2013-14 के लोहिया ग्राम रुखिया पहुंचे। 1156 आबादी वाली ग्राम पंचायत रुखिया की प्रधान अंजू वर्मा ने बुके देकर प्रमुख सचिव का स्वागत किया। चौपाल में परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने कराए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 158 व्यक्तिगत शौचालय, तीन इंदिरा आवास, 26 लोहिया आवास, 17 हैंडपंप, नौ बोरिंग आदि योजनाओं का लाभ दिया गया है। इसके बाद डीएम गौरव दयाल ने ग्रामीणों से समस्याओं के बारे में चर्चा की, जिस पर पांच ग्रामीणों ने क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने की शिकायत की। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया। गांव के 12 अति कुपोषित बच्चों को लेकर ग्रामीणों ने इलाज कराने की मांग की, जिस पर प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बच्चों का इलाज कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने पेयजल गुणवत्ता की जांच और स्वास्थ्य परीक्षण नियमित तौर पर कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
----
चौपाल में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
चौपाल में डीएम गौरव दयाल, सीडीओ नितीश कुमार, सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, डीडीओ वीरेंद्र्र यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, एसडीएम सदर राकेश पटेल, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सीबी उत्तम, एआर कोआपरेटिव आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
महिला अस्पताल में स्टाफ की कमी पर उठाए सवाल
लखीमपुर खीरी। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने डीएम और सीडीओ के साथ जिला महिला अस्पताल का दिन में करीब तीन बजे निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डॉ. उमा प्रसाद से अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जानकारी ली। इस पर सीएमएस तुरंत कोई जवाब नहीं दे सकीं। सीएमएस ने अस्पताल में 52 बेड की क्षमता और स्टाफ की कमी बताई। इस पर प्रमुख सचिव बोले, इस मंडल के आयुक्त रहते मेरे सामने कभी स्टाफ की कमी सामने नहीं आई। उन्होंने सीएमएस से स्टाफ के विवरण सहित रिपोर्ट मांगी है।
---
प्रमुख सचिव ने यह भी देखा
महिला अस्पताल का परिवार कल्याण कक्ष, गंभीर नवजात शिशु इकाई और वार्ड, ड्रग वेयर हाउस, राजकीय पालीटेक्निक में 60 बेडेड छात्रावास, सीएचसी नकहा।
---
यह की कार्रवाई और दिए निर्देश
महिला अस्पताल में रंगाई-पुताई, शिशु वार्ड का रंग-रोगन, ड्रग वेयर हाउस में निर्माण सामग्री के सैंपल लिए, राजकीय पॉलीटेक्निक में भी निर्माण सामग्री के सैंपल लिए, सीएचसी में सबकुछ ठीक मिला, तारीफ की।
--
निरीक्षण के समय इनकी भी रही मौजूदगी
निरीक्षण के समय एडीएम हरिकेश चौरसिया, आरईडी के अधिशाषी अभियंता लाल मोहम्मद सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
0000
0000
प्रमुख सचिव को ज्ञापन दिया
लखीमपुर खीरी। कस्बा गोला में सीवर लाइन चालू न होने को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन दिया। इसमें मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलस्टर सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर बताया है कि राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी हैं। वे कस्बा गोला गोकर्णनाथ में करोड़ों की लागत से बनी सीवर लाइन चलवाने को लेकर संघर्षरत हैं। कई ज्ञापनों और धरना प्रदर्शन के बाद भी इस मामले में न्याय नहीं मिला है। इस संबंध में डीएम को 18 सितंबर को साक्ष्यों सहित ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक इसमें जांच नहीं हो पाई। जिला बार एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव से सीवर लाइन में हुए भ्रष्टाचार की जांच तथा इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कराने की मांग की है।
00000
00000
बिजली-नलकूप अधिकारियों को फटकारा
प्रमुख सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा
एक-एक अति कुपोषित बच्चे को गोद लेने का किया आह्वान
लखीमपुर खीरी। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान बिजली और नलकूप विभाग के अधिकारियों को गलत जानकारी देने के लिए कड़ी फटकार लगाई। समस्त ब्लाकों के बीडीओ की ओर से दी गई सूचना से दोनों विभागों की कलई खुलकर सामने आ गई। जनपद में करीब 90 ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं, जिसमें मोहम्मदी क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर तीन साल से खराब पड़ा है। वहीं नलकूप विभाग की ओर से दी गई जानकारी और बीडीओ की ओर से संकलित खराब नलकूपों की संख्या में अंतर पाया गया। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने सभी अधिकारियों से एक-एक अति कुपोषित बच्चे को गोद लेने का आह्वान किया।
कलक्ट्रेट सभागार में समस्त विभागों के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक कर प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने विकास कार्यों की समीक्षा की। पिछले माह हुई बैठक में दिए गए निर्देशों के सापेक्ष कराए गए कार्य का आकलन किया। कई विभागों ने बजट की कमी के चलते कार्य बाधित होने का हवाला दिया। जिला महिला अस्पताल में बिजली समस्या के निदान के लिए उन्होंने नेडा के परियोजना अधिकारी को सोलर लाइट सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए हैं। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने सभी पट्टे आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम गौरव दयाल, सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया समेत समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और एसडीएम मौजूद रहे।