फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आवासों में पल्ले नहीं, उपयोग में नहीं आए शौचालय

आवासों में पल्ले नहीं, उपयोग में नहीं आए शौचालय

Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 12 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
ग्राम्य विकास उपायुक्त ने लोहिया गांव रतनापुर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बिजुआ। गरीबों को घर मुहैया करा रही सरकार मंगलवार को सच्चाई से भी वाकिफ हो गई। उपायुक्त ग्राम्य विकास नीरज श्रीवास्तव ने रतनापुर गांव का निरीक्षण किया तो पोल खुलकर सामने आ गई। पात्रों ने आवास तो बनवा लिए, लेकिन उनमें दरवाजे नहीं लगाए गए। वहीं गांव में शौचालय दिखे, लेकिन लोगों ने उपयोग करना शुरू नहीं किया था। उपायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि 15 दिन के अंदर पूरी रिपोर्ट चाहिए कि काम पूरा हो गया है।

मंगलवार को ग्राम्य विकास उपायुक्त नीरज श्रीवास्तव ने लोहिया गांव रतनापुर का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक गांव के 14 लोहिया आवास और एक इंदिरा आवास चेक किया। गांव में बने शौचालय का निर्माण भी देखा। उपायुक्त को आवास बने मिले, लेकिन उनमें पल्ले नहीं थे। तमाम ग्रामीणों ने शौचालयों का उपयोग नहीं किया था। सीसी रोड पर निर्माण के बाद हुई टूट-फूट की मरम्मत कराने के निर्देश जेई जीएस सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि 15 दिन में काम पूरा होने की रिपोर्ट संबंधित अधिकारी भेजेंगे। इस दौरान बीडीओ एसके सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वह पलिया ब्लाक रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed