{"_id":"121-105034","slug":"Lakhimpur-105034-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली लाइन की चपेट में आई किशोरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली लाइन की चपेट में आई किशोरी झुलसी
Lakhimpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती, महकमे की लापरवाही सामने आई
पलिया कलां। त्रिकौलिया गांव में एक घर की छत से निकले बिजली लाइन के तारों की चपेट में आकर एक किशोरी झुलस गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रमजान की पुत्री मंतशा (8) मंगलवार को सुबह अपने चाचा के निर्माणाधीन घर की छत पर घूम रही थी। इसी दौरान वह घर की छत के पास से गुजर रही बिजली की लाइन (440 वोल्टेज) की चपेट में आकर वहीं गिर पड़ी। जानकारी पर लोगों ने पलिया के बिजली घर के अधिकारियों को फोन करके लाइन बंद कराने की कोशिश की लेकिन कॉल ही पिक न हुई। काफी देर बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। घरवालों ने किशोरी को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विदित हो कि त्रिकौलिया गांव में बिजली लाइन के तार काफी नीचे हैं और कई घरों की छतों को छूते हैं। लोग कई बार तारों को ऊंचा और दूर किए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है।