फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसे में युवक की मौत, कई जख्मी

सड़क हादसे में युवक की मौत, कई जख्मी

Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
Lakhimpur
Lakhimpur Updated Wed, 20 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बौंठा गांव के पास हुआ हादसा, एक लखनऊ रेफर
विज्ञापन

फरधान/लखीमपुर। थाना फरधान क्षेत्र के गांव बौंठा के पास मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सवारियों से भरी मैजिक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, इस हादसे में मैजिक में सवार 28 वर्षीय उस्मान, निवासी फैलगांव, थाना खीरी की जिला अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस हादसे में मैजिक में सवार 35 वर्षीय महेंद्र्र, 45 वर्षीय नंदरानी निवासी मोहल्ला अर्जुननगर गोला, 35 वर्षीय रिजवाना निवासी रजागंज, 42 वर्षीय जमुनाप्रसाद और 28 वर्षीय पिंकी निवासी बहेरा नीमगांव के अलावा तीन सगे भाई 17 वर्षीय नितिन कुमार, 27 वर्षीय अरविंद और 13 वर्षीय लकी निवासी मोहल्ला ऊंचीभूड़ गोला, 25 वर्षीय शाहिद अली निवासी गांव परसेहरा थाना हरगांव, 26 वर्षीय नबी जान निवासी जलालपुर थाना गोला, 38 वर्षीय रमेश कुमार निवासी करनपुर गोला और एक अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रमेश को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया है, अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जिसमें कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार आमने-सामने भिड़ंत में मैजिक के परखचे उड़ गए, जबकि डीसीएम भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
00
19एलकेएचपी 22
फर्श पर ही एक घंटे तक तड़पते रहे घायल
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में जख्मी जब जिला अस्पताल में पहुंचे तो उन्हें फर्श पर ही लिटा दिया गया, घायल एक घंटे तक वहीं पड़े-पड़े तड़पते रहे, न डॉक्टर पहुंचे और न ही दवाएं मिलीं, हालात तब और खराब हो गए जब इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर के अलावा दूसरा कोई डॉक्टर घायलों का इलाज करने नहीं आया। जिला अस्पताल का यह हृदय विदारक दृश्य दिल दहलाने वाला था, यह पहला मौका नहीं जब जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता सामने आई हो, इससे पहले भी कई ऐसे मामले हुए जब मरीजों को दवा तक नहीं नसीब हुई। अपनी कमियों को दूर करने के बजाए जिला अस्पताल के डॉक्टरों का वहीं पुराना रवैया जारी है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों में कोई जिला अस्पताल की बदहाली की सुधि नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

00
बाइक को कार ने मारी टक्कर, साला-बहनोई जख्मी
लखीमपुर खीरी। नकहा क्षेत्र में पुल के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार 43 वर्षीय सूरज प्रसाद निवासी गांव त्रिकोलिया और उनके साले 33 वर्षीय श्रीराम निवासी गांव लालपुर थाना निघासन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूरज प्रसाद बाइक से अपनी पुत्री लक्ष्मी और साले श्रीराम के साथ नकहा क्षेत्र में किसी काम से जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed