फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   9.5 lakh rupees fraud in the name of getting a job in Singapore

Lakhimpur Kheri News: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी

Sun, 14 Sep 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
9.5 lakh rupees fraud in the name of getting a job in Singapore
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव शाहपुर राजा निवासी किरन देवी ने बेटे को सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाग की ठगी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किरन ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव भावलखेड़ा निवासी विजय गंगवार उसके घर आए। पुत्र सूरज कुमार वर्मा की सिंगापुर में नौकरी दिलाने का उसने लालच दिया।
विज्ञापन

डेढ़ लाख रुपये महीने वेतन मिलने की बात कही। बताया कि उसके पति नहीं है। जीवन का सहारा मात्र एक पुत्र है। इसी कारण वह आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी ने उन्हें गुरविंदर सिंह उर्फ गप्पू निवासी गौहनिया थाना बंडा जिला शाहजहांपुर से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों ने छल-कपट करके साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए। इसमें साढ़े पांच लाख रुपये विभिन्न खातों के जरिये और चार लाख रुपये नकद लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके पुत्र को आरोपियों ने सिंगापुर का वीजा नहीं दिलाया। पीड़िता ने उनके घर जाकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देने लगे।
कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed