फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   धनतेरस में बाजार पर जम कर बरसी लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस में बाजार पर जम कर बरसी लक्ष्मी की कृपा

Mon, 05 Nov 2018 06:52 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस में बाजार पर जम कर बरसी लक्ष्मी की कृपा
धनतेरस में बाजार पर बरसी लक्ष्मी की कृपा
विज्ञापन

क्रासर.....
दिन भर रही बाजार में रौनक, भीड़ से सड़कें हुईं जाम
क्रासर......
जिले में धनतेरस का कारोबार 500 करोड़ के पार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर शहर का बाजार चमक उठा। बाजार में जमकर मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। सोमवार को बाजार का नजारा ऐसा था कि मानो पूरा शहर बाजार में उमड़ आया हो। भीड़ का यह आलम था कि लोगों को सड़क पार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सर्राफा बाजार से लेकर बर्तन बाजार, मेन रोड और संकटा देवी रोड पर तो पूरे दिन भारी भीड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर पूरे जिले का कारोबार 500 करोड़ के पार पहुंच गया है। धनतेरस पर पूरा बाजार चमकता- दमकता नजर आया।
इंसेट.....
सोने चांदी का काफी अच्छा हुआ कारोबार
05एलकेएच 08
सर्राफा की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। तमाम महिलाओं ने आभूषण पहले से पसंद कर अपनी बुकिंग करा रखी थी। उन्होंने आज बड़े चाव से आभूषण खरीदे। इस बार बाजार में आम आभूषणों के मुकाबले ब्रांडेड ज्वेलरी की मांग ज्यादा रही। महिलाओं ने आभूषण खरीदने में रुचि दिखाई तो पुरुषों ने सोने चांदी के सिक्के खरीदे। चांदी के सिक्कों में एंटीक सिक्के ज्यादा पसंद किए गए। हीरे के जेवरातों की इस बार पहले की अपेक्षा ज्यादा मांग रही।
विज्ञापन

इंसेट......
भारी बर्तनों और सजावटी आइटमों की रही मांग
05एलकेएचपीएच 07
बर्तन बाजार में भी इस बार ट्रेंड बदला-बदला सा नजर आया। कम आय वर्ग के लोगों ने अपनी घरेलू जरूरत के मुताबिक स्टेनलेस स्टील के बर्तन खरीद कर परंपरा का निर्वाह किया, लेकिन इस बार भारी और महंगी धातुओं के बर्तनों की डिमांड ज्यादा रही। पूजा थाल, आरती थाल, तांबे के लोटे, जग और पूजा के बर्तनों के अलावा भोजन थाल आदि की बिक्री ज्यादा हुई। तांबे के बर्तन इस बार लोगों की पहली पसंद बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट......
आटो मार्केट पर भी ज्यादा मेहरबान रही मां लक्ष्मी
आटो मार्केट पर इस बार मां लक्ष्मी की कृपा कुछ ज्यादा ही दिखाई दी। धनतेरस के दिन 800 से 1000 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। 50 से ज्यादा चौपहिया वाहनों की बिक्री हुई है। यह अनुमान धनतेरस के लिए पहले से हुई बुकिंग के आधार पर लगाया जा रहा है। धनतेरस पर आटो मार्केट सुबह से गुलजार रहा। धनतेरस के मौके पर आटो एजेंसियों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार और आफर रखे थे।
इंसेट.......
लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों की जमकर हुई बिक्री
05एलकेएचपीएच 09
बाजार में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानें सड़कों के किनारे सजी रहीं। मिट्टी से लेकर प्लास्टर आफ पेरिस और चीनी मिट्टी से निर्मित आकर्षक लक्ष्मी गणेश और कुबेर की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें से अपने पसंद की मूर्तियों का चयन करने में लोगों को काफी समय लगा। लोगों ने प्लॉस्टर आफ पेरिस और चीनी मिट्टी की अपेक्षा साधारण मिट्टी से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां ज्यादा पसंद की। मूर्तियों के साथ-साथ मूर्तियों के कपड़े और हार आदि की भी जमकर बिक्री हुई।
इंसेट......
मिट्टी के दीयों के आगे फीकी रहीं बिजली झालरें
05एलकेएचपी10
इस बार बाजार में बिजली की झालरें मिट्टी के दीयों के आगे फीकी नजर आईं। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस साल मिट्टी के दीयों की बिक्री कई गुना ज्यादा हुई है। मिट्टी के बर्तन कारीगरों ने बताया कि लंबे अरसे बाद मिट्टी के दीयों की इस बार रिकार्ड बिक्री हुई है। खरीदारों ने स्टाइलिश दीये ज्यादा पसंद किए। इसके अलावा कंदील, खील, खिलौने और घरों की सजावट का सामान आदि की भी बाजार में जमकर बिक्री हुई।
इंसेट.......
मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान भी खूब बिका
इस धनतेरस में एंड्रायड मोबाइल फोन की रिकार्ड बिक्री हुई है। खास कर युवाओं ने मोबाइल खरीदने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स जैसे फ्रिज, टीवी, एलईडी, एलसीडी, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव ओवन जैसी चीजों की जमकर बिक्री हुई। मोबाइल की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही।
इंसेट.....
रोशनी से नहा उठा धनतेरस का बाजार
धनतेरस के मौके पर पूरा बाजार रंग विरंगी रोशनी से नहाया नजर आया। सर्राफा दुकानों को रंग विरंगी बिजली की झालरों और फूलों की लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रतिष्ठानों और घरों पर की गई रोशनी से शाम होते ही बाजार ही नहीं पूरा शहर रोशनी से जगमगाता नजर आया।

इंसेट........
बाजार में भीड़ के चलते सड़कें हो गई जाम
धनतरेस पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते शहर की तमाम सड़कें जाम हो गईं। मेन रोड और संकटा देवी रोड पर तो इतनी ज्यादा भीड़ थी कि वाहन से चलना तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा था। भीड़ के बीच घुस रहे वाहनों के कारण जाम की स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। इस बीच बाजार में घूम रहे आवारा जानवरों ने लोगों के मुसीबतें पैदा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed