{"_id":"5b66e6544f1c1b764d8b6a52","slug":"91533470292-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों से बंद है इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों से बंद है इमलिया फार्म जाने वाला रास्ता
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शारदा का जलस्तर बढ़ा, भूकटान तेज
पांच दिन से इमलिया फार्म का रास्ता बंद, मार्ग पर बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे इमलिया फार्म जाने वाले रास्ते पर चार से पांच फुट तक पानी बह रहा है। साथ ही आधा दर्जन गांवों में नदी ने तेजी से भू कटान शुरू कर दिया है। आलम यह है कि कई एकड़ भूमि नदी ने अपने आगोश में ले लिया है। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्राइमरी स्कूलों में जलभराव हो गया है। वहीं शहर में भी कई जगह जलभराव हो गया।
जल आयोग के कार्यालय के अनुसार सुबह आठ बजे तक ही 118.0 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। उधर, बरसात से शारदा नदी एक बार फिर से उफना गई है। नदी खतरे के निशान से एक मीटर दस सेमी ऊपर पहुंच गई है। जिससे कई गांवों में नदी ने कटान तेज कर दिया है। मझौरा से इमलिया जाने वाला रास्ता बीते पांच दिनों से पूरी तरह से बंद है। इस रास्ते पर चार से पांच फुट पानी चल रहा है। जिससे इस रोड पर आवागमन पूरी तरह से ठप है। दौलतापुर, देशराज टांडा, ढखिया खुर्द में भी नदी काफी तेजी से कटान कर रही है। दौलतापुर के अनवर की डेढ़ एकड़ कृषि योग्य भूमि शारदा निगल चुकी है वहीं कई अन्य ग्रामीणों की भूमि भी नदी के निशाने पर हैं। मटैहिया में रेल लाइन के पार ग्रामीणों की जमीनों को शारदा तेजी से निगल रही है। जिससे उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें हैं। दूसरी तरफ श्रीनगर गांव में नदी ने कटान करना तेज कर दिया है। जिससे बंधे के साथ ही ग्रामीणों के घरों के कटने का डर सताने लगा है। दूसरी तरफ मूसलाधार हुई बारिश से प्राइमरी स्कूलों में भी पानी भर गया है। बरसात से मझौरा के प्राथमिक स्कूल में एक से दो फुट तक पानी भरा हुआ है। वहीं शहर के निचले मोहल्लों के साथ ही सड़कों पर भी जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
---------------
नयापुरवा में फिर से कटान तेज
मझगईं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी ने नयापुरवा गांव में फिर से कटान तेज कर दिया है। जिससे अभी तक काफी निश्चिंत होकर बैठे ग्रामीणों के चेहरों पर एक बार फिर से नदी के पानी ने चिंता की लकीरें ला दी हैं। नदी यहां काफी तेज कटान करती है तथा ग्रामीणों के घरों की तरफ भी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन