फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कीड़ायुक्त चावल मिलने पर बच्चों ने छोड़ा खाना

कीड़ायुक्त चावल मिलने पर बच्चों ने छोड़ा खाना

Sun, 05 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
कीड़ायुक्त चावल मिलने पर बच्चों ने छोड़ा खाना
एमडीएम के चावल में निकला कीड़ा, बच्चे की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा एनजीओ ने टूटे बर्तन में भेजा था खाना

अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरी टाउन बालक में शनिवार को एनजीओ की लापरवाही के चलते कीड़े युक्त चावल खाने से एक बच्चा बीमार हो गया। उसे उल्टियां होने लगीं। प्रधानाचार्य ने अधिकारियों और एनजीओ से शिकायत करके खाना फिंकवा दिया।
कस्बे के मुख्य मार्ग खीरी चौकी के निकट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालक में शनिवार को संतराम मेमोरियल नामक एनजीओ ने आलू, सोयाबीन की सब्जी और चावल बच्चों के खाने के लिए भेजा था। टूटे बर्तन में और कीडे़े वाला खाना खिलाए जाने से नाराज बच्चों ने प्रधानाचार्या से शिकायत की और खाना जानवरों को खिला दिया। खाना बांटने वाली कैसर जहां ने बताया कि बच्चों को खाना बांटना शुरू किया तो चावल में अचानक कीड़े दिखे तब तक कुछ बच्चे खाना खा चुके थे। जो बच्चे खाना खा रहे थे उन्हें रोककर खाना फिंकवा दिया गया और प्रधानाचार्य से शिकायत की गई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या आसमां बानो ने बताया कि शनिवार को 198 बच्चे उपस्थित थे एनजीओ से टूटे बरतन में खाना आने पर नाराजगी जताई और चावल में कीड़े पाये गए तो बच्चों को खाना नहीं दिया गया। इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा से की गई और एनजीओ के मैनेजर सूरज तिवारी को भी गुणवक्ता की कमी और कीड़े की बात बताकर खाना फिंकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed