फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   56 क्रय केन्द्रों पर शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद

56 क्रय केन्द्रों पर शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद

Sat, 14 Apr 2018 07:27 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
56 क्रय केन्द्रों पर शुरू नहीं हुई गेहूं की खरीद
लीड
विज्ञापन

56 क्रय केंद्रों पर शुरू
नहीं हुई गेहूं खरीद
केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसान परेशान
- 151 केंद्र खोले और संख्या बढ़ाने की कवायद
- 1295 किसानों से खरीदा गया 11278 एमटी गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
किसानों का गेहूं सरकारी रेट (1735 रुपये प्रति क्विंटल) पर खरीदने के लिए कुल 151 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसान परेशान हो रहे हैं। नमी अधिक होने का हवाला देकर किसानों को केंद्र से टरकाया जा रहा है, जिससे 56 केंद्रों पर अब तक खरीद प्रारंभ नहीं हुई है। सिर्फ 95 केंद्रों पर ही 1295 किसानों का गेहूं खरीदा गया है।
सरकार ने जनपद में दो लाख सात हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आठ एजेंसियों के 151 क्रय केंद्र खोले गए, लेकिन अब तक 95 केंद्रों ने ही गेहूं खरीदा है। विपणन शाखा के 10, पीसीएफ के 58, कर्मचारी कल्याण निगम और एग्रो के एक-एक, पीसीयू के 11, एसएफसी के छह, एनसीसीएफ के चार और एफसीआई के पांच केंद्रों पर 1295 किसानों का 11,278 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है, जबकि 56 केंद्रों पर खरीद शुरू न होने की बावत केन्द्र प्रभारियों से कोई जवाब तलब नहीं किया गया है। हालांकि विपणन शाखा के केन्द्रों पर हैंडलिंग ठेकेदार के चयन में देरी होने की वजह सामने आई है, जिसमें ई-टेंडर के जरिए ठेकेदारों का चयन शासन स्तर पर लंबित है। तो वहीं कई केंद्र ऐसे भी हैं, जो नमी ज्यादा बताकर किसानों को टरका रहे हैं।
विज्ञापन


नई मशीनों से निकलेंगी पर्ची
गेहूं की नमी जांचने के लिए 60 नई मशीनों की खेप विभाग को मिली है, जिसके साथ प्रिंटर भी दिया गया है। इससे निकलने वाली पर्ची पर गेहूं में नमी की मात्रा अंकित होगी, जिससे केंद्र प्रभारी अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। बता दें कि गेहूं में 12 प्रतिशत तक नमी होने पर केन्द्र गेहूं खरीद करते हैं। 12 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर किसानों को लौटा दिया जाता है। इन मशीनों को मंडी के केंद्रों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रों की संख्या और बढ़ाई गई
गेहूं खरीद की गति बढ़ाने और किसानों को सुविधा देने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने 26 नए क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। इससे केंद्रों की संख्या 151 से बढ़कर 176 हो गई है।


गेहूं की आवक बढ़ने के साथ ही केंद्रों पर खरीद बढ़ रही है, जिन केंद्रों पर खरीद नहीं हुई है, उनके प्रभारियों से जवाब मांगा जाएगा। 12 प्रतिशत नमी तक गेहूं खरीद में कोई दिक्कत नहीं है। 12 से 14 प्रतिशत तक नमी होने पर आंशिक कटौती कर खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं।
- लालमणि पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed