फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   झुग्गियों में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी

झुग्गियों में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी

Fri, 30 Mar 2018 07:35 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
झुग्गियों में रहने को मजबूर प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी
लीड
विज्ञापन

फोटो- 30एलकेएच501

गरीबों को छत दिलाने में
बाघा बने जनधन खाते
जमा सीमा 50 हजार बन रही आवास मिलने में रोड़ा
- लिमिट न बढ़ने से 10 माह बाद भी 17 लाभार्थियों के खातों में नहीं आई दूसरी किश्त
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
जनधन योजना के तहत खोले गए खाते गरीबों को छत दिलाने में बाधा बन गए हैं। इसकी सालाना जमा राशि सीमा 50 हजार होने के कारण प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किश्त दस माह बीतने के बाद भी लाभार्थियों के खाते में नहीं पहुंच पा रही, जिसके चलते उनके आवासों की केवल नींव ही भर पाई है। दीवारें बनाने और छत डालने का काम जहां का तहां रुक गया है।
पक्का घर बनाने के लिए लाभार्थियों को पहले से बने कच्चे घर और झोपड़ियां हटानी पड़ी थीं। पुराने छप्पर हट जाने से लाभार्थी परिवार या तो पड़ोसियों के यहां या अपने ही प्लाट पर पन्नी और तिरपाल डालकर बनाई गई झुग्गियों में दस माह से गुजारा कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि एक साल के अंदर उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन जन-धन खाते की सालाना जमा राशि की सीमा न बढ़ने से अब तक दूसरी किश्त नहीं आ पाई। इससे न गरीबों के घरों की दीवारें ही खड़ी हो पाईं और न ही छत ही पड़ पाई। भरी पड़ी नींव लाभार्थियों को मुंह चिढ़ाती नजर आ रही है। इससे उनका अपने घर का सपना चूरचूर होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 और 11 के ओमप्रकाश, अनीता देवी, रामबेटी, सियावती, पवन कुमार, मालती देवी, बाबूराम, मनोहर, साबिर अली, जैबुननिंशा आदि सहित 17 लाभार्थियों के जनधन खाते स्टेट बैंक बांकेगंज की शाखा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-धन खातों में सालाना जमा सीमा 50 हजार होने से पहली किश्त 35 हजार तो लाभार्थियों के खातों में आ गई, लेकिन दूसरी किश्त 70 हजार होने के कारण उनके खातों में जमा नहीं हो पा रही। इससे उनका आवास बनाने का काम 10 माह से अधूरा पड़ा है। अन्य बैंकों ने इस समस्या को देखते हुए जमा लिमिट बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी है, जिससे जिन लाभार्थियों के खाते अन्य बैंकों में थे उन्हें किश्त जारी हो गई। स्टेट बैंक ने अब तक जमा सीमा नहीं बढ़ाई है, इससे दो ग्राम पंचायतों के 17 लाभार्थियों के खाते में दूसरी किश्त नहीं जमा हो पाई।
इस बावत बीडीओ गोकुल प्रसाद गौतम का कहना है कि कई बार एसबीआई को पत्र लिखा गया, लेकिन एसबीआई ने जमा सीमा बढ़ाने की कार्रवाई नहीं की। इससे लाभार्थियों में रोष है।

इस बावत जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंचने वाले लाभार्थियों को शाखा प्रबंधक कोई न कोई बहाना बनाकर टरका देते हैं। इसकी पुष्टि ग्रंट नं 10 प्रधान वीरेंन्द्र कुमार भार्गव ने की है।

जनधन खातों में जमा राशि बढ़ाने की कार्रवाई चल रही है, जल्द ही जमा सीमा बढ़ा दी जाएगी।
- विक्रमादित्य, एसबीआई बांकेगंज के शाखा प्रबंधक


मामले सामने आ रहे हैं। जल्द ही जमा सीमा बढ़वाई जाएगी। लाभार्थी धैर्य बनाए रखें।
- जितेंद्र श्रीवास्तव, लीड बैंक जिला प्रबंधक

मामला संज्ञान में आया है। प्रधानमंत्री आवास केंद्र सरकार की योजना है। इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। मामले की जांच कराई जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed