{"_id":"5a6f22044f1c1b74268b7082","slug":"91517232644-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे गड्ढे में डूबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे गड्ढे में डूबकर वृद्ध की मौत
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी से भरे गड्ढे में
डूबकर वृद्ध की मौत
- रविवार की रात लघुशंका करने घर से निकले थे गुलवरन
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिया।
लघुशंका करने रविवार की रात घर से निकले थाना भीरा के कस्बा पड़रिया तुला निवासी 68 वर्षीय गुलवरन लाल यादव घर के दरवाजे के पास बने गंदे पानी के गहरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे में डूबकर उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने सुबह शव गड्ढे में पड़ा देखा तो घर में कोहराम मच गया।
कस्बा पड़रिया तुला निवासी सतीश यादव ने बताया कि उनके पिता गुलवरन लाल यादव गोंधिया साधन सहकारी समिति में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। पांच साल पहले वह सेवानिवृत्त हुए थे। काफी कमजोर होने के कारण घर पर ही रहते थे। उन्हें दिखाई भी कम पड़ता था। रविवार की रात में किसी समय उठकर पिता लघुशंका के लिए घर के बाहर आए और दरवाजे के पास बने गंदे पानी के गहरे गड्ढे में गिर गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे और पिता को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाशने के दौरान उनका शव गड्ढे में पड़ा मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने उनकी मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी है। शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।