फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अभी तक शुरू नहीं हुई सेठघाट की सफाई, गंदगी का अंबार

अभी तक शुरू नहीं हुई सेठघाट की सफाई, गंदगी का अंबार

Sat, 21 Oct 2017 09:49 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
अभी तक शुरू नहीं हुई सेठघाट की सफाई, गंदगी का अंबार
ढाईघाट का हाल। - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। सूर्य की उपासना का विशेष पर्व छठ पूजा 24 अक्तूबर से शुरू हो रहा है, लेकिन अब तक सेठघाट की सफाई तक शुरू नहीं हो सकी है। दो दिन बचे हैं, लेकिन सेठघाट गंदगी से पटा पड़ा है। सवाल है कि आखिर दो दिन में इसकी सफाई कैसे हो सकेगी।
विज्ञापन

बिहार और पूर्वांचल के इस मुख्य त्योहार को खीरी जिले में भी महिलाएं और पुरुष परंपरागत ढंग से मनाते हैं। सुख समृद्धि की कामना के साथ ही बेटों की दीर्घायु को लेकर महिलाएं यह व्रत रखती हैं। शहर से सटे सेठघाट में सूर्य को अर्घ्य देकर उपासना की जाती है। दिवाली की छुट्टियों के कारण इस बार अब तक सेठघाट की सफाई शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार को समाजसेवी मृगांक शेखर समेत कई लोगों ने सेठघाट पर जाकर सफाई व्यवस्था शुरू न होने पर नाराजगी जताई और ईओ से बात भी की। उनका कहना है कि दो दिन शेष हैं। ऐसे में महज दो दिनों में सेठघाट को पूजा के योग्य कैसे बनाया जा सकेगा। उन्होंने तत्काल सेठघाट की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

000000000000
चार दिनों तक होता है पर्व
छठ पूजा चार दिनों का पर्व है। छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक महीने के दूसरे पखवाड़े की चतुर्थी से होता है। इस पर उदया में चतुर्थी मंगलवार को पड़ रही है, इसलिए पहले दिन मंगलवार को नहाय खाय से इस पर्व की शुरुआत होगी। दूसरे दिन बुधवार को खरना होगा। तीसरे दिन गुरुवार को दिनभर खरना का व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को सेठघाट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। चौथे दिन शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
वर्जन....
छठ पूजा से पहले सेठघाट की सफाई करवाकर चमका दिया जाएगा। दिवाली की छुट्टी के कारण इस बार सफाई की शुरुआत में देरी हुई, लेकिन मंगलवार से पहले व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।
-अखिलेश त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका परिषद, लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed