फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बुखार पीड़ित दो बच्चों ने दम तोड़ा

बुखार पीड़ित दो बच्चों ने दम तोड़ा

Wed, 06 Sep 2017 05:31 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
बुखार पीड़ित दो बच्चों ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में बुधवार को बुखार पीड़ित आठ बच्चे भर्ती हुए। इससे वहां पर भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या 15 पहुंच गई। वहीं भर्ती बुखार पीड़ित दो बच्चों ने दम तोड़ दिया। एईएस के लक्षण मिलने पर तीन बच्चों को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बुखार पीड़ित तनसीम(12) पुत्री मोहम्मद सलीम निवासी बड़ागांव, प्रीती(3) पुत्री दीपू निवासी रूखनापुर, पूजा(10) पुत्री राजेश निवासी हरदासपुर, 11 माह का सोनू पुत्र रामप्रकाश निवासी भदफर, डेढ़ वर्षीय जूही पुत्री साजिद निवासी डीहपुर, करुना(3) व सरवन (5)पुत्र अर्जुनलाल निवासी दुर्गापुर, नीति(2) पुत्री भारत निवासी कुकरा मैलानी, दामिनी(3) पुत्री कमलेश निवासी हरगांव, सोबरन(1) पुत्र मनोज निवासी सदिनवां, डेढ़ वर्षीय रंजोदेवी पुत्री हरिकृष्ण निवासी रामदीनपुरवा मितौली और आंचल को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान आंचल और रंजोदेवी ने दम तोड़ दिया। सीएमएस डॉ. अरुण कुमार गौतम ने बताया कि 24 घंटे में दो बच्चों की मौत हुई है।
विज्ञापन


तीन और बच्चों में मिले एईएस के लक्षण, एक लखनऊ रेफर
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित डेढ़ वर्षीय अर्पित पुत्र रमेश निवासी सहजनी, रमजान(10) पुत्र बंधा निवासी मोतीपुर और डेढ़ वर्षीय सोनम पुत्री सरवन निवासी धौरहरा में एईएस के लक्षण मिलने पर तीनों को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं मनीषा (10) पुत्री रामनरेश निवासी बद्धापुरवा की हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ बच्चों का आईसीयू वार्ड में हो रहा इलाज, दो डिस्चार्ज
जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एईएस से भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या नौ हो गई। इसमें नजमा, छोटी, रोली, पिंकी, सोनम, निशा, सानिया, अर्पित, रमजान शामिल हैं। वहीं मोनू और वंशल की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed