{"_id":"67630fe9020798970c0897bf","slug":"90-more-days-will-be-available-for-e-kyc-of-ration-card-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-135328-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ration Card E-KYC: राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, ई-केवाईसी कराने का समय तीन महीने बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ration Card E-KYC: राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर, ई-केवाईसी कराने का समय तीन महीने बढ़ा
Thu, 19 Dec 2024 03:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:54 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में 30 प्रतिशत से अधिक यूनिटों का ई-केवाईसी नहीं हो सका है। इनके लिए राहत की खबर है। ई-केवाईसी कराने के लिए अब 90 दिन का समय बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। यूनिटों की ई-केवाईसी कराने के लिए शासन ने 90 दिन का समय बढ़ा दिया है। लखीमपुर खीरी जिले में 30 प्रतिशत से अधिक ई-केवाईसी का काम अधूरा है। ई-केवाईसी का समय बढ़ने पर उपभोक्ताओं के साथ ही अफसर और कोटेदारों को राहत मिली है।
विज्ञापन
राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए शासन ने राशन कार्ड की हर यूनिट के ई-केवाईसी कराने के लिए अगस्त में निर्देश जारी किए थे। आदेश जारी होते ही जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू हुआ। शासनस्तर से 31 दिसंबर तक शतप्रतिशत ई-केवाईसी कराने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
30 प्रतिशत यूनिटों की नहीं हुई केवाईसी
31 दिसंबर तक ई-केवाईसी कराने वालों को ही जनवरी से राशन देने की बात आदेश में कही गई थी, लेकिन जिले में 30 प्रतिशत ऐसी यूनिट हैं, जिनका अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया गया। कभी सर्वर नहीं चलता तो कभी अंगूठा नहीं लग पाता।
विज्ञापन
लाख कोशिश के बाद भी जिले में ई-केवाईसी का आंकड़ा नहीं बढ़ पा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने 13 दिसंबर को नया आदेश जारी ई-केवाईसी कराने के लिए तीन महीने का समय बढ़ा दिया गया है। अब उपभोक्ताओं को फिलहाल राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा।
ई-केवाईसी कराने के लिए तीन महीने का समय बढ़ा दिया गया है। खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त का पत्र मिला है। ई-केवाईसी के लिए 30 प्रतिशत से ज्यादा लोग रह गए थे। उपभोक्ताओं से अपील है कि समय भले ही बढ़ा दिया गया है, लेकिन ई-केवाईसी कराने में देरी न करें। - अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी