फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   87.89 percent voting in Saraiya, Magalganj laggards

Lakhimpur Kheri News: सरैया में 87.89 फीसदी मतदान, मैगलगंज फिसड्डी

Thu, 16 May 2024 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
87.89 percent voting in Saraiya, Magalganj laggards
मितौली। धौरहरा लोकसभा सीट के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड इन मतदाताओं के नाम रहा। सरैया गांव में सबसे ज्यादा 87.89 फीसदी लोगों ने मतदान किया। मतदान में मैगलगंज फिसड्डी रहा। यहां सिर्फ 40 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

कस्ता विधानसभा क्षेत्र में 3,12,949 मतदाता हैं। इसमें 1,66,739 पुरुष और 1,46,199 महिला मतदाता हैं। 11 अन्य मतदाता हैं। सोमवार को हुए मतदान में कुल 2,07,227 लोगों ने मतदान किया। इसमे 1,13,595 पुरुषों व 93,629 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कस्ता विधानसभा के ग्रामीण इलाके के मुस्लिम बाहुल्य सरैंया के बूथ संख्या 16 में सबसे ज्यादा 87.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ के 421 मतदाताओं में से 370 ने वोट डाला।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय राहीपारस के बूथ संख्या 324 में 85.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। 626 मतदाताओं में से 535 ने मतदान किया है। प्राथमिक विद्यालय घुरखेड़ा के बूथ संख्या 51 में 85.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 938 मतदाता है। इसमें 481 पुरुष व 457 महिलाएं हैं। यहां 801 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 426 पुरुष व 375 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवरी के बूथ संख्या 309 में 83.56 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 596 मतदाता हैं। 498 लोगों ने मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय सेहरुआ के बूथ संख्या 87 में 83 प्रतिशत मतदान हुआ।

----------
मतदान में पिछड़ा मैगलगंज का बूथ संख्या 242
संविलियन विद्यालय मैगलगंज के बूथ संख्या 242 में सबसे कम 40.0 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां 1162 मतदाताओं में 465 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 238 पुरुष व 227 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं संविलियन विद्यालय खखरा के बूथ संख्या 249 पर 41.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। खखरा के बूथ संख्या 250 में 43.66, संविलियन विद्यालय मैगलगंज के बूथ संख्या 244 में 44.33, खखरा के बूथ संख्या 252 में 46.04 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed