फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   826 half to eight million recovered from defaulters

826 बकाएदारों से साढ़े आठ लाख वसूले

Thu, 22 Jan 2015 07:05 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Thu, 22 Jan 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
826 half to eight million recovered from defaulters
बिजली विभाग ने गुरुवार को ठाकुरद्वारा मंदिर के पास मेगा कैंप लगा कर 826 बकाएदारों से साढ़े आठ लाख रुपये वसूले। अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से कस्बे में चेकिंग नहीं की जा सकी। शुक्रवार को अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। वहीं लोगों का कहना है कि विरोध के चलते कस्बे में चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा सका। नगर पंचायत अध्यक्ष फहीम अहमद ने मुख्य अभियंता वेदप्रकाश वर्मा को ज्ञापन के माध्यम से कस्बे की तमाम समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

मेगा कैंप में मुख्य अभियंता वेद प्रकाश वर्मा, अधीक्षण अभियंता जीबी सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद, जेई मनोज पुष्कर मौजूद रहे। जेई ने बताया कि कैंप में 150 लोगाें को एकमुश्त समाधान योजना के तहत 50 फीसदी ब्याज दर की छूट देकर उनके बिल जमा किए गए। कैंप में 25 नए कनेक्शन हुए और 20 मीटर बदले गए। जबकि 32 किलोवॉट लोड बढ़ाया गया। कैंप के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद फहीम अहमद की अगुवाई में तमाम लोग मुख्य अभियंता से मिले और बिजली की समस्याओं से अवगत कराया। मांग की कि कस्बे में 60 वर्ष पुरानी लाइन बदली जाए। बिजली चोरी में लिप्त प्राइवेट कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। चार साल से बन रहा उपकेंद्र अभी भी तैयार नहीं हुआ है। बिजली बिल जमा करने के लिए कस्बे में ही एक काउंटर बनाने समेत कई मांगें रखीं।
विज्ञापन

मेगा कैंप में हुए 55 नए कनेक्शन
गोला गोकर्णनाथ।
बारिश के बाद भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लखीमपुर रोड स्थित बादलनगर में बिजली विभाग का मेगा कैंप लगाया गया। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि कैंप में 55 नए कनेक्शन किए गए। नगर में विभागीय चार टीमों ने भ्रमण कर 40 पुराने मीटर बदले, 33 उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिल के ब्याज में छूट का लाभ दिया गया। बताया कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में फिर से कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस मौके  पर मुख्य अभियंता वीपी वर्मा, अधीक्षण अभिंयता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता एचपी कौशल, एई आईटी मानवेंद्र सिंह, जेई सर्वेश सिंह सहित तमाम बिजली कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed