{"_id":"5ca8dd28bdec221465559956","slug":"81554570536-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मां के गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मां के गूंजे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ मां शैलपुत्री की आराधना की। लोगों ने शुभ मुहूर्त में घरों में कलश स्थापना करने के बाद उपवास की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर देवी मंदिरों में सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ जुट गई। संकटादेवी मंदिर में हजारों महिलाओं पुरुषों ने कतार में लगकर मां के दर्शन किए। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भव्य देवी प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा पंडाल सजाए गए।
शहर के प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सुबह से लेकर शाम तक दर्शनार्थियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को दर्शन करने में घंटो लग गए। शीतला देवी मंदिर और वंकटा देवी मंदिर में भी पूरे दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
पलिया/संपूर्णानगर। क्षेत्र में चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रथम शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शहर के पांडेय बाबा मंदिर, कालरात्रि मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रही। घरों में कलश की स्थापना की गई साथ ही हवन पूजन के साथ ही कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। उधर संपूर्णानगर स्थित दुर्गा मंदिर, चीनी मिल स्थित मंदिर को झालरों से सजाया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ पूजन अर्चन करने के लिए जमा होने लगी। दुर्गा मंदिर पर महिलाओं ने भजन गाए। खजुरिया, बसही, मुरारखेड़ा, बमनगर गांव में स्थित दुर्गा मंदिरों की धुलाई सफई कर सजाया गया जहां भक्तों ने पूजा अर्चना की।