फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   टेंपो पलटने से एक महिला की मौत, एक घायल

टेंपो पलटने से एक महिला की मौत, एक घायल

Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
टेंपो पलटने से एक महिला की मौत, एक घायल
उचौलिया। नेशनल हाईवे पर जलालपुर गांव के पास टायर फटने से टेंपो पलट गया। जिससे उसमें सवार एक महिला की टेंपो के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला घायल हो गई। टेंपो हरदोई के शाहाबाद से जंगबहादुरगंज जा रहा था। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है और मृत महिला का शव कब्जे में ले लिया है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हरदोई जिला के शाहाबाद से सवारियां लेकर खीरी के जंगबहादुरगंज जा रहा विक्रम टेंपो नेशनल हाईवे पर जलालपुर गांव के पास अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें बैठी हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के गांव सकरा निवासी 45 वर्षीय जगरानी पत्नी प्रेमपाल की टेंपो के नीचे सिर दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे महिला के पुत्र अंकुर ने बताया कि उसकी मां मोदी सरकार की किसान सम्मान योजना के लिए कागज निकलवाने जंगबहादुरगंज जा रही थी। महिला का पति प्रेमपाल गुरुग्राम में मजदूरी करता है। उसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। टेंपो पलटने से एक अन्य महिला 30 वर्षीय रेनू पत्नी रजनीश निवासी भदासी थाना शाहाबाद घायल हो गई। रेनू के साथ उसके तीन मासूम बच्चे और सास कमला देवी भी थीं। हादसे में ये सभी बाल बाल बच गए। रेनू की गोद में एक माह का बच्चा भी था। हादसे में वह बाल बाल बच गया। यह सभी लोग कमला देवी के मायके हरदोई के पिहानी क्षेत्र में मनिकापुर गांव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया। उचौलिया पुलिस ने हादसे में मौत का शिकार हुई महिला का शव और टेंपो कब्जे में ले लिया है। टेंपो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed