{"_id":"5bdc5198bdec22695176aa5b","slug":"81541165464-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में धांधली को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में धांधली को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने और धान खरीद में हो रही धांधली के विरोध में शुक्रवार को तहसील में जोरदार प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समिति ने चेतावनी दी कि व्यवस्था में जल्दी सुधार न हुआ तो आंदोलन करेंगे।
किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का अविलंब भुगतान कराने और सरकारी मूल्य पर धान खरीद सुनिश्चित किये जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक और यूपी बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा को सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गोविंद शुगर मिल समेत जिले की अधिकांश चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी है। जिससे किसानों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिले की धान खरीद एजेंसियों द्वारा बहानेबाजी कर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। नतीजन किसानों को अपनी धान की फसल बिचौलियों को 1300 से 1500 रुपया प्रति क्विंटल तक बेचना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि किसानों का शोषण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके बकाया गन्ना भुगतान और सरकारी मूल्य पर धान खरीद सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष तेजप्रताप सिंह, सुशील कश्यप, जीत सिंह, एमपी सिंह, अखिलेश मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, सुभाष शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, राजेश बाजपेई, रामसनेही गिरि आदि मौजूद रहे।