फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाढ़ चौकी पर लेखपाल और वीडीओ भिड़े

बाढ़ चौकी पर लेखपाल और वीडीओ भिड़े

Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ चौकी पर लेखपाल और वीडीओ भिड़े

विज्ञापन
बाढ़ चौकी पर शराब के नशे में लेखपाल से भिड़ा वीडीओ
लेखपाल के बस्ते में रखे कागज कीचड़ में फेके
एसडीएम ने वीडीओ पर एफआईआर के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए स्थापित बाढ़ चौकी हसनपुर कटौली में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शराब के नशे में लेखपाल से भिड़ गया। उसके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। लेखपाल ने शराब के नशे में धुत ग्राम विकास अधिकारी पर अभद्रता, गाली गलौज करने और उसके बस्ते में रखे भूलेख संबंधी महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेखों को छीन कर कीचड़ में फेकने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। एसडीएम ने आरोपी वीडीओ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ कटान पीड़ितों को राहत सामग्री बाटने के लिए बनाई गई हसनपुर कटौली बाढ़ चौकी पर तैनात फिरोजाबाद सर्किल के लेखपाल सत्यपाल सिंह ने एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह राहत वितरण के बाद अपने सर्किल फिरोजाबाद में जलभराव की स्थिति जानने गांव पहुंचा और सर्वे करने लगा तभी वहां पहले से बैठे ग्राम विकास अधिकारी अरूण ध्वज जो शराब के नशे में धुत थे, रोककर गालियां बकने लगे। जब लेखपाल ने इसका विरोध किया तो उसका बस्ता छीनकर उसमें रखे भूराजस्व के आवश्यक कागजात कीचड़ मे फेंक दिए और मारपीट पर अमादा हो गए। लेखपाल सत्यपाल सिंह ने फोन से इसकी सूचना राजस्व निरीक्षक और एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा को दी। शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई के लिए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया। एसडीएम आशीष मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की शिकायत और राजस्व निरीक्षक की घटना की पुष्टि रिपोर्ट के आधार पर दोषी ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed