{"_id":"59eb48c14f1c1bf2538b8113","slug":"81508591809-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथे पर मंगल तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माथे पर मंगल तिलक लगाकर की दीर्घायु की कामना
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
भाई के माथे पर तिलक लगाती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को यथाशक्ति दक्षिणा और उपहार देकर उनकी सलामती की प्रार्थना की।
पूरे जिले में भैया दूज परंपरागत ढंग से मनाई गई। इसके चलते मिठाइयों की बिक्री भी आज खूब हुई।
इससे पहले महिलाओं ने घरों में चावल के आटे से चौक बनाकर पूजा अर्चना की और भाइयों की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की। बच्चों में भैया दूज को लेकर खासा उत्साह रहा।
गोला गोकर्णनाथ। गोला, गांव ममरी, महेशपुर, अलीगंज, अजान, रेहरिया, पिपरिया धनी, रामुआपुर, चिंतापुरवा, बक्खारी, लखैया, जमुनाबाद, बिझौली में भैया दूज के त्योहार पर सुबह से ही बहनों ने घरो में चौक सजाकर भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतार कर लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
बेलरायां, संसारपुर, मोहम्मदी, अमीरनगर, मितौली में भी भैया दूज परंपरागत रूप से मनाई गई।
पलियाकलां। महंगापुर, मझगईं, संपूर्णानगर, गौरीफंटा, चंदनचौकी समेत अन्य जगहों पर भी भैया दूज मनाई गई।
---
नेपाल में भी मनाई गई भैया दूज
धनगढ़ी-नेपाल। पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धा, आस्था एवं निष्ठा के साथ दीर्घायु आरोग्य तथा ऐश्वर्य प्राप्ति की कामना करते हुए बहनों ने भाइयों को पचरंगी टीका लगाने के साथ ही फूलों की माला भी पहनाई।
----
भैया दूज पर भी खूब बिकी मिठाइयां
दिवाली के बाद भैया दूज के दिन भी बाजार में मिठाइयों की जमकर बिक्री हुई। शनिवार को एक बार फिर मिठाइयों की दुकाने सजीं। दो दिन से बंद चल रहे बाजार में शनिवार को केवल मिठाइयों की ही बिक्री हुई। इसके अलावा चाकलेट और अन्य गिफ्ट आइटम भी बिके।