{"_id":"5973440e4f1c1b92538b4905","slug":"81500726286-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज महोत्सव में उमा अग्रवाल चुनी गईं तीज क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज महोत्सव में उमा अग्रवाल चुनी गईं तीज क्वीन
Updated Sat, 22 Jul 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भारत विकास परिषद की महिला शाखा ने परंपरागत तरीके से हरियाली तीज उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के बीच विभिन्न मनोरंजक और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें उमा अग्रवाल तीज क्वीन चुनीं गईं।
महिला संयोजिका अंजू साहनी के निर्देशन में मधुलिका त्रिपाठी के आवास पर तीज महोत्सव का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रियंका साहनी ने मनोरंजक गेम और प्रतियोगिता कराईं। सामान्य ज्ञान पर दो मिनट प्रतियोगिता में सौम्या सक्सेना प्रथम पुरस्कार शशि सक्सेना ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर तीज क्वीन प्रतियोगिता भी हुई। इसकी निर्णायक पूनम आगा रहीं, जिसमें उमा अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गईं। शशि सक्सेना रनर रहीं। हाउजी तथा वन मिनट गेम से माहौल रोमांचकारी रहा। सावन तीज के उपलक्ष्य में पेड़ पर झूला डाला गया तथा हरे परिधान में महिलाओं ने झूले का आनंद उठाया, सामूहिक कजरी गायन और नृत्य किया।
कार्यक्रम में किरन गुप्ता, सुधा रस्तोगी, रेखा पुरी, रजनी चोपड़ा, मुन्नी शर्मा, किरन अग्रवाल, जाह्वी मिश्रा, निशी गुप्ता, मृदुल वर्मा, ममता मेहरोत्रा, नेहा अग्रवाल आदि महिला सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
---------------------------