फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   75 hours demonstration started on call of sanyukt Kisan Morcha in Lakhimpur

फिर विरोध में बैठे किसान: संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 75 घंटे का प्रदर्शन शुरू, पढ़ें टिकैत का अल्टीमेटम

Thu, 18 Aug 2022 09:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Aug 2022 09:42 PM IST
सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने कई दिन पहले ही खीरी में 75 घंटे के प्रदर्शन का एलान कर राजापुर मंडी में किसानों के जुटने का आह्वान किया था। इसके बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में गुरुवार से प्रदर्शन प्रारंभ हुआ, लेकिन इससे पहले सुबह से ही बसों समेत अन्य वाहनों से किसानों के काफिले मंडी पहुंचने लगे थे। इससे दोपहर तक मंडी के कई टिन शेड (फड़) किसानों से भर गए।

विज्ञापन
75 hours demonstration started on call of sanyukt Kisan Morcha in Lakhimpur
प्रदर्शन के दौरान मौजूद किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आजादी के 75वें साल पर अपनी मांगों के लिए गुरुवार को किसानों ने 75 घंटे का प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें पहले दिन ही कई जनपदों व अन्य प्रांतों से हजारों किसान राजापुर मंडी पहुंचे। किसानों की भीड़ का अनुमान लगाने में एलआईयू एक बार फिर फेल हुआ, जिससे जिला प्रशासन को किरकिरी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे किसानों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। परिसर में पानी व शौचालय की समस्या उत्पन्न होने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन को एक घंटे में व्यवस्था कराने के लिए अल्टीमेटम दिया और ऐसा न होने पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों के प्रदर्शन की चेतावनी दे दी, जिससे तत्काल पानी और अन्य वयवस्थाएं फिर से दुरुस्त की जाने लगीं।

विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने कई दिन पहले ही खीरी में 75 घंटे के प्रदर्शन का एलान कर राजापुर मंडी में किसानों के जुटने का आह्वान किया था। इसके बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में गुरुवार से प्रदर्शन प्रारंभ हुआ, लेकिन इससे पहले सुबह से ही बसों समेत अन्य वाहनों से किसानों के काफिले मंडी पहुंचने लगे थे। इससे दोपहर तक मंडी के कई टिन शेड (फड़) किसानों से भर गए। कहीं पर किसानों का जत्था खाना बनाने की तैयारी में जुटा, तो कहीं पर किसान नहाते नजर आए। इससे मंडी परिसर में पानी की किल्लत हो गई और भीड़ के आगे शौचालय भी कम पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू के अधिकारी भी किसानों की इतनी भीड़ होने का आंकलन नहीं कर सके थे, जिससे प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इससे धरना स्थल से भाकियू नेता राकेश टिकैत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को कड़े लहजे में पानी व शौचालय की व्यवस्था एक घंटे के अंदर कराने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही टिकैत ने कहा कि यदि एक घंटे में व्यवस्था न हुई, तो सभी जिला मुख्यालयों पर किसान संगठन प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी एके सिंह किसान नेताओं से मिन्नते करते नजर आए और पानी व शौचालय की तत्काल पर्याप्त व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

बाद में इसके लिए ईओ नगर पालिका को तुरंत पर्याप्त मात्रा में पानी के टैंकर व शौचालय मंडी परिसर में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टैंकर व सचल शौचालयों के आने से पहले ही प्रशासन ने आनन फानन एक पिकअप पानी के पाउच धरना स्थल पर उपलब्ध कराए, तब जाकर किसानों की प्यास शांत हुई। इसके कुछ देर बाद मंडी परिसर में पांच और पानी के टैंकर समेत कुल 10 टैंकर व आठ सचल शौचालयों की व्यवस्था कराई गई। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ईओ संजय कुमार ने बताया कि ओयल, पलिया, गोला और मोहम्मदी नगर पालिका से टैंकर व शौचालय मंगाए गए हैं।

हालांकि, राकेश टिकैत इससे भी संतुष्ट नहीं दिखे और प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब प्रशासन को सब कुछ पहले ही बता दिया गया था। तो फिर प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किये? कहा कि सबसे ज्यादा महिलाओं को दिक्कत हुई है।

भाकियू ने कलेक्ट्रेट में शुरू धरना प्रदर्शन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में 75 घंटे का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है किसानों ने पहले सिर्फ लखीमपुर खीरी का एलान किया था, लेकिन वहां पर प्रशासन की ओर से किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं तक नहीं दी गईं। इसलिए अब कलेक्ट्रेट में भी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। धरने पर गौरव भी पहुंचे। जिलाअध्यक्ष ने बताया कि 20 अगस्त तक धरना प्रदर्शन चलेगा जरूरी हुआ तो इसे अनिश्चितकाल में भी तब्दील किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed