{"_id":"5bfc4bacbdec2241cc617f08","slug":"71543261100-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे नोट और रेजगारी न लेने पर बैंकों का होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे नोट और रेजगारी न लेने पर बैंकों का होगा घेराव
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेजगारी न लेने पर बैंकों का होगा घेराव करने की तैयारी में व्यापारी
गोला गोकर्णनाथ। चीनी मिल के गेस्ट हाउस में हुई व्यापारियों की बैठक में यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारीलाल कंछल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि आयकर विभाग के नए कानूनों और सख्तियों से व्यापारी आज पीड़ित और प्रताड़ित हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि छोटे नोट, रेजगारी न लेने पर बैंकों को घेरना होगा।
बजाज चीनी मिल गेस्ट हाउस में हुई बैठक में व्यापारियों और पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश का व्यापारी जीएसटी, एफडीआई, ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं जटिलताओं के कारण संकट में हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद भी जीएसटी में काफी खामियां हैं। सरकार इन खामियों को दूर करने में विफल रही है। जीएसटी में केवल पांच और 16 प्रतिशत की दो दरें ही रखी जाएं। शेष दरों को समाप्त किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि एक करोड़ 12 लाख जीएसटी पंजीकृत व्यापारी हैं, जिनके लिए कम से कम 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नानकचंद वर्मा, जितेंद्र गट्टानी, सतीश अग्रवाल, कैलाशचंद गुप्ता, बालकृष्ण गुप्ता, पारसप्रसाद मिश्र, अनीस अहमद खां आदि मौजूद रहे।