{"_id":"5a916e8f4f1c1bb1208bb08e","slug":"71519480463-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड इंस्पेक्टर के छापे की भनक लगते ही बंद हुई मिठाई की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड इंस्पेक्टर के छापे की भनक लगते ही बंद हुई मिठाई की दुकानें
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24एलकेएच401
छापे की भनक लगते ही
बंद हुईं मिठाई की दुकानें
दुकानें बंद रहने के कारण मिलावट खोरों पर नहीं हो सकी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
होली का त्योहार नजदीक आते ही मिलावट खोरों पर शिकंजा कसा जाने लगा है। फूड इंस्पेक्टर लगातार पूरे जिले में छापेमारी कर रहे हैं। शनिवार को फूड इंस्पेक्टर की आने की सूचना पर शहर के सभी मिठाई कारोबारियों के साथ रेस्टोरेंट आदि दुकानें बंद रहीं। सुबह लगभग दस बजे से बंद हुई दुकानें देर शाम तक नहीं खुलीं
बता दें कि होली का त्योहार नजदीक आ गया है। इसको लेकर मिलावट का कारोबार भी शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं। मिठाई, खोया, दूध, पनीर आदि में मिलावट करने वालों पर लगाम कसने के लिए फूड इंस्पेक्टर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इसी में शनिवार को फूड इंस्पेक्टर के आने की सूचना फैली। जिसके बाद देखते-ही देखते शहर के सभी होटल, मिठाई की दुकानों के शटर गिर गए। सुबह लगभग दस बजे से दुकानें बंद होने लगी जो देर शाम तक नहीं खुलीं। फूड इंस्पेक्टर ने यहां पहुंचकर छापेमारी का कार्य भी किया, लेकिन अधिकांश दुकानें बंद रहने से वह आगे की कार्रवाई नहीं कर सके हैं। इस बावत एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर तो शहर में आए हैं लेकिन उन्होंने कहां छापेमारी की इसके बारे में उनको जानकारी नहीं है।