{"_id":"5a35140a4f1c1b86698c1efc","slug":"71513427978-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान बहू ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान बहू ने भी तोड़ा दम
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा।
ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर शुक्रवार शाम ट्रक की टक्कर से गांव रामनगर बगहा निवासी बाइक चालक शंभू दयाल तिवारी(60) की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उनकी बहू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को बहू ने भी दम तोड़ दिया।
कोतवाली धौरहरा के गांव रामनगर बगहा निवासी शंभू दयाल अपनी बहू उर्मिला तिवारी(30) की दवा लेने शुक्रवार को लखीमपुर गए थे। उसी दिन शाम को वापस आते समय गन्ना भरे ओवरलोड ट्रक ने गांव चंदपुरा में उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे ससुर शंभू दयाल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ट्रक गुलरिया चीनी मिल के बुचवा गन्ना सेंटर से गन्ना भर कर गुलरिया जा रहा था। घायल उर्मिला को पहले सीएचसी रमिया बेहड़ फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार को उर्मिला ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से जहां गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में भी कोहराम मच गया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।