{"_id":"5a26a38a4f1c1bc45b8ba434","slug":"71512481674-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर बंदी के बाद एसएसबी ने चलाया गश्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार्डर बंदी के बाद एसएसबी ने चलाया गश्त अभियान
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/पलिया-गौरीफंटा। नेपाल में होने वाले चुनाव को लेकर 72 घंटों के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया है। इसको देखते हुए एसएसबी ने विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया और चेकिंग भी की। बॉर्डर के जंगलों में एसएसबी ने गश्त करते हुए विशेष सतर्कता बरती।
सशस्त्र सीमा बल की गौरीफंटा कंपनी ने मंगलवार को सशस्त्र सीमा प्रहरी धनगढ़ी के साथ नेपाल के चुनावों के मद्देनजर 72 घंटे की बंदी के दौरान सीमा क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग की। इसके साथ ही बॉर्डर पर चेकिंग अभियान भी चलाए गए। कंपनी के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि नेपाल की सशस्त्र सीमा प्रहरी, नेपाल पुलिस, भारत की गौरीफंटा पुलिस और वन विभाग के साथ सीमा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के मिलने पर गहन पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि बंदी के दौरान मेडिकल इमरजेंसी के लिए छूट रहेगी जबकि नेपाल के नागरिक भारत में और भारत के नागरिकों का नेपाल में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।