फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में सजे दीवान

गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में सजे दीवान

Fri, 24 Nov 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारों में सजे दीवान
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सिख पंथ के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर का शहीदी दिवस श्रद्घा के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर अखंड पाठ और लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारों में पहुंचकर गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेका।
शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में पहले बच्चों ने बाद में हुजूरी रागी जत्था भाई दिलबाग सिंह ने शबद कीर्तन किया। स्त्री सेवा समिति ने शिविर लगाकर रक्तदान किया। सिख मिशनरी कॉलेज के प्रवक्ता ने शहीदों पर विस्तार से प्रकाश डाला। नानक मत्ता साहिब से आए गुरुसेवक सिंह नेे कथा के माध्यम से शहीदों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में निरुपमा बाजपेयी, ज्ञान बाजपेई, मोहन बाजपेई, पारुल गुप्ता, उर्मिला ढल, बजरंग शर्मा, जोगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह छाबड़ा, जितेंद्र सिंह छाबड़ा, सेवक सिंह अजमानी, निक्की अजमानी, त्रिलोचन सिंह जुनेजा, पिंकी राना आदि मौजूद रहे। संचालन अनंत पाल सिंह ने किया। रक्तदान शिविर में सिम्मी चावला, कंवलजीत, दलजीत, निशा, हरजीत, गुरजीत, जगजीत, नीना, रश्मि अजमानी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। मोहम्मदी गुरुद्वारा में तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर एक सभा हुई, जिसमें गरीब, दिव्यांग बच्चों की दशा सुधारने, उसे प्रशिक्षित कर मादक पदार्थ, गुटखा की बिक्री के कार्य से मुक्ति दिलाए जाने की बात कही गई। इस मौके पर ज्ञानी चतर सिंह ने गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला और प्रवचन किए। इसके बाद लंगर हुआ, जो दिनभर चलता रहा। कार्यक्रम में प्रधान प्रीतम सिंह, सचिव अमरीक सिंह, ज्ञानी चतर सिंह, डॉ. चरनजीत सिंह, सुखवीर सिंह, कोमलदीप कौर, डॉ. परमजीत, मंदीप, महेंद्र सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

महंगापुर। महंगापुर के तेग बहादुर स्कूल में शहीदी दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय प्रबंधक सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ अध्यापक धीरा सिंह ने गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान श्री गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर बताया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र दीपक सिंह और विचित्र सिंह ने कीर्तन किया। पंजाबी शबद जितेंद्र सिंह व छात्रा जियेन्द्र कौर ने किया। सभी बच्चों को गुरु के जीवन से सीख लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed