फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नगरीय निकाय चुनाव का बज गया बिगुल

नगरीय निकाय चुनाव का बज गया बिगुल

Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नगरीय निकाय चुनाव का बज गया बिगुल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिसीमन और आरक्षण की स्थिति साफ हो जाने के बाद मतदाता सूची तैयार करने का काम भी पूरा हो गया है। चुनाव प्रबंधों का पूरा खाका खींचा जा चुका है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों की ओर से कौन उम्मीदवार मैदान में होगा, इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। कोई भी राजनीतिक दल अभी तक अपने उम्मीदवार तय नहीं कर पाया है। हालांकि दावेदारों की लंबी फौज महीनों से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।
खीरी जिले की चार नगर पालिकाओं के और छह नगर पंचायतों के अध्यक्षों और 182 वार्ड सदस्यों को चुनने के लिए 29 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 97 मतदान केंद्र और 425 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए 10 रिटर्निंग ऑफीसर, 14 सहायक रिटर्निग ऑफीसर, सदस्य पद के चुनाव के लिए 27 रिटर्निंग ऑफीसर और 33 सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाए गए हैं। चुनाव की निगरानी के लिए 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 33 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के नगरीय निकाय चुनाव में कुल 342557 मतदाता नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का चुनाव करेंगे। इसमें 181546 पुरुष और 161504 महिला मतदाता हैं। सबसे ज्यादा 133694 मतदाता लखीमपुर नगर पालिका में और सबसे कम 9624 मतदाता बरबर नगर पंचायत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के नगरीय निकाय में मतदाताओं की संख्या

नगरीय निकाय पुरुष महिला कुल मतदाता
गोला-नपाप 27031 24298 51329
पलिया-नपाप 17770 16006 33776
मोहम्मदी-नपाप 17821 15876 33697
लखीमपुर-नपाप 71430 62264 133694
खीरी-नपं 14798 12847 27645
सिंगाही-नपं 6969 6485 13454
ओयल-नप 4974 4650 9624
धौरहरा-नपं 9609 8963 18572
मैलानी-नपं 5783 5078. 10368
बरबर-नपं 5361 5037 10398

योग 181546 161504 342557


कलक्ट्रेट और तहसील मुख्यालयों पर होंगे नामांकन
तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए तीन नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लखीमपुर नगर पालिका और खीरी, ओयल नगर पंचायतों के नामांकन कलक्ट्रेट परिसर के निर्धारित कक्षों में होंगे। अन्य निकायों के नामांकन संबधित तहसील मुख्यालयों में होंगे।


लखीमपुर कलेक्ट्रेट लखीमपुर, ओयल और खीरी
तहसील गोला गोला, मैलानी
तहसील मोहम्मदी मोहम्मदी, बरबर
तहसील पलिया पलिया नगर पालिका
तहसील निघासन सिंगाही नगर पंचायत
धौरहरा धौरहरा नगर पंचायत




निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों ने की बैठक
लखीमपुर खीरी। शिवसेना जिला इकाई की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रमुख कमलेश त्रिपाठी ने की। उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार पार्टी भी निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी इसलिए सभी लोग प्रचार में लग जाएं। बैठक में रमेश मिश्रा, पिंटू सोनी, जयनरायन लाल वर्मा, ब्रजनेश त्रिवेदी अनिल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed