{"_id":"69064a6f542524b9900aded0","slug":"71-lakh-rupees-returned-to-account-holders-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-159896-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 71 लाख रुपये खाताधारकों को लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 71 लाख रुपये खाताधारकों को लौटाए
Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खाताधारकों के साथ एलडीएम अशोक कुमार गुप्ता। स्रोत : स्वंय
लखीमपुर खीरी। आपकी पूंजी आपका अधिकार अभियान के तहत शनिवार को विलोबी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 71 लाख रुपये खाताधारकों को लौटाए गए। वित्त मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से हुए आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान उन नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनकी धनराशि वर्षों से निष्क्रिय खातों में पड़ी है। भूली-बिसरी पूंजी वापस दिलाने की दिशा में यह सशक्त कदम है।
अग्रिम जिला प्रबंधक (एलडीएम) अशोक गुप्ता ने बताया कि विभिन्न बैंकों में यह धनराशि लंबे समय से पड़ी है, जिसका अब तक किसी ने दावा नहीं किया। उसको संबंधित परिवार के सदस्यों को दिया जाना है। इसके लिए परिवार को क्लेम करना होता है।
एलडीएम ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक जिले के 234 खातों के 71 लाख रुपये की धनराशि खाताधारकों को वापस कराई जा चुकी है। आरबीआई ने इसके लिए उद्गम व मित्र पोर्टल शुरू किया, जिसके उपयोग एवं महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
बताया कि नागरिकों को इन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी निष्क्रिय/अनक्लेम्ड राशि ले सकते हैं। इस दौरान लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, सेबी आदि के स्टॉल भी लगाए, जिनमें नागरिकों को अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स, बीमा, पेंशन व अन्य वित्तीय उत्पादों से संबंधित जानकारी दी गई।