फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   700 couples will have mass marriage together

700 जोड़ों का एक साथ होगा सामूहिक विवाह

Tue, 30 Nov 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
700 couples will have mass marriage together
शादी - फोटो : अमर उजाला
पांच दिसंबर को एक दूजे का होकर जोड़े लेंगे सात फेरे
विज्ञापन

आयोजन में 15 ब्लॉक और 10 नगर निकायों के 72 लाभार्थी जोड़े होंगे शामिल
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 700 जोड़ों का सामूहिक विवाह पांच दिसंबर को कराया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक में 42-42 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है। इसके अलावा नगर निकायों को भी सात-सात जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है।

जनपद में इस वित्तीय वर्ष में 700 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य मिला था, जिसके बाद अब पांच दिसंबर 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों में बीडीओ को 42-42 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका व नगर पंचायतों को भी सात-सात जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये के हिसाब से बजट मिला है। इसमें छह हजार रुपये विवाह की तैयारियों जैसे टेंट आदि पर खर्च होंगे। शेेष 45 हजार रुपये में से 35 हजार रुपये वधु (युवती) के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 10 हजार रुपये से दहेज का सामान जैसे पायल-बिछिया आदि खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed