फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   62 more including policeman found Corona positive

पुलिस कर्मी सहित 62 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 09 Aug 2020 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
62 more including policeman found Corona positive
कोरोना संक्रमित के बारे में जानकारी करते एसीएमओ डॉ. एसके चक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को लखनऊ ,टुनेट व एंटीजन जांच रिपोर्ट में एक पुलिसकर्मी सहित 62 लोग संक्रमित मिले। इससे जिले में संक्रमित मिलने वालों की संख्या 732 हो गई है, जिसमें से 374 पॉजिटिव इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। जबकि 351 एक्टिव संक्रमित हैं। वहीं अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में दो, गंगोत्री नगर में छह, शांति नगर में एक, नई बस्ती में तीन, रामनगर में तीन, बहादुर नगर में पांच, सरनापुरम में एक, जोड़ी बंगला में एक, संकटा देवी में एक, राजगढ़ में दो, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, सिकटिहा में एक, हनिया टोला में पांच, बुखारी टोला में दो, अयोध्यापुरी में एक, श्याम नगर में एक, कंपनी बाग में एक, पटेल नगर में दो, महाराज नगर में एक नौरंगाबाद में एक, ईदगाह में एक, शिव कॉलोनी में एक, बरखेरवा में एक एवं गांव सैधरी व कोठिया रामापुर में एक-एक पॉजिटिव केस मिला है।
विज्ञापन

उधर,तहसील पलिया के गांव जगनपुरवा में एक, मितौली तहसील के कस्बा मितौली में एक, गांव बिल्लाई में एक, पुरैना में एक, करमानी में एक, धौरहरा के गांव बेलथुवा में एक और ईसानगर में एक, मोहम्मदी के अमीर नगर पुलिस चौकी में एक पुलिस कर्मी,शुक्ला पुरवा में एक, पूर्वी लखपेड़ा में तीन, पसगवां थाना में एक, गोला के मोहल्ला तीर्थ में एक, मैलानी और बांकेगंज में एक-एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 167 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई, जिसमें 27 पॉजिटिव और 140 नेगेटिव है। जबकि अन्य लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 11 एवं एंटीजन में 23 व टुनेट जांच में एक युवक पॉजिटिव मिला है। आज जिले में कुल 62 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed