फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा में रेलवे लाइन किनारे मिला बाघ का शव

दुधवा में रेलवे लाइन किनारे मिला बाघ का शव

Mon, 15 Apr 2019 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
दुधवा में रेलवे लाइन किनारे मिला बाघ का शव
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क में सोमवार सुबह रेलवे लाइन किनारे स्थित कालाकुंडा वाटर होल के पास एक नर बाघ का शव मिला है। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर प्रमुख सचिव वन, एफडी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के मुताबिक प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में बाघ की मौत होने का अनुमान है। सोमवार को पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय पर पांच डॉक्टरों के पैनल से बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को दुधवा टाइगर रिजर्व के दुधवा रेंज में रेलवे लाइन किनारे स्थित कालाकुंडा वाटर होल के पास एक बाघ का शव पड़ा दिखाई दिया। रेल कर्मचारियों ने सुबह करीब 8.45 बजे सूचना वन अधिकारियों को दी। इसके बाद किशनपुर सेंक्चुरी में प्रवास कर रहीं प्रमुख सचिव वन कल्पना अवस्थी, एफडी रमेश कुमार पांडेय, डीडी महावीर कौजलगि अन्य अधिकारियों और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। शव का मुआयना करने पर उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए। डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि नर बाघ की आयु लगभग 10 साल है। उसके सिर और आंख में चोट के निशान मिले। पिछले पैर का पंजा टूटा हुआ पाया गया, अगले पैर का नाखून भी फटा था। शव पलिया स्थित दुधवा मुख्यालय लाया गया। जहां सोमवार को होगा।
विज्ञापन

डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघ की मौत आपसी संघर्ष से होने का अनुमान है। मौके पर दूसरे बाघ और हाथी के पगचिह्न भी मिले। अन्य साक्ष्य एकत्र करने के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। दूसरे बाघ की पुष्टि के लिए घटनास्थल के आसपास कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed