{"_id":"5b26571c4f1c1bb06e8b856f","slug":"61529239324-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत से फिक्रमंद हुआ पार्क प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत से फिक्रमंद हुआ पार्क प्रशासन
Updated Sun, 17 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बटालिक की मौत से पार्क प्रशासन फिक्रमंद
एफडी दुधवा ने प्रभारी उप-निदेशक को दिए निर्देश
कर्नाटक से लाए गए हाथियों की नियमित हो सेहत की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा के दुलारे हाथी बटालिक की मौत के बाद पार्क प्रशासन हाथियों की सेहत प्रति काफी फिक्रमंद नजर आने लगा है। इसको लेकर दुधवा के हाथियों के स्वास्थ्य की जांच की व्यवस्था की गई है। पार्क के पशु चिकित्सकों के अलावा पशु चिकित्सालयों के विशेषज्ञ डॉक्टर इन हाथियों के स्वास्थ्य की लगातार जांच करेंगे। इनके साथ ही मैलानी बेस कैंप में कर्नाटक से लाए गए दस हाथियों की नियमित जांच के लिए फील्ड डाइरेक्टर दुधवा नेशनल पार्क रमेश पांडे ने प्रभारी उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल को निर्देश दिए हैं।
कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से लाए गए दस हाथियों की सेहत के प्रति पार्क प्रशासन को इसलिए भी चिताएं ज्यादा हैं कि कर्नाटक और दुधवा की जलवायु में काफी अंतर है। हवा, पानी के बदलाव से हाथियों में संक्रमण की आशंका रहती है। हालांकि इन हाथियों के आने के बाद से ही इनकी नियमित जांच और सेवा की जा रही है। लेकिन पार्क प्रशासन ने अब इनका सघन चिकित्सकीय परीक्षण के इंतजाम कर रहा है। कर्नाटक से लाए गए हाथियों के विभिन्न अंग ठीक से काम कर रहें हैं या नहीं इसके लिए रक्त और मलमूत्र आदि की जांच कराई जाएगी। दुधवा पार्क के प्रभारी उप-निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि एफडी के निर्देश के बाद दुधवा, सलूकापुर और मैलानी के ऐलीफेंट हाउस के हाथियों को दिए जाने वाले पौष्टिक भोजन, साफ पानी, तेल मालिश के अलावा इनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हाथियों की सेहत दुरुस्त रखने के लिए इन्हें पेट के कीड़ों की दवा दी गई है। पार्क में डब्लूटीआई के डॉ. दक्ष गंगवार, डॉ. रितिका और डॉ. नेहा बारी-बारी से हाथियों की सेहत की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया बेस कैंप में तैनात वन कर्मियों और महावतों को हाथियों की सेहत में मामूली गड़बड़ी होते ही इसकी सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए गए हैं।