{"_id":"5b0fe6154f1c1ba76e8b576e","slug":"61527768597-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर कागजों के बेच रहे थे ई-रिक्शा, दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर कागजों के बेच रहे थे ई-रिक्शा, दुकान सील
Updated Thu, 31 May 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बगैर कागजों के बेच रहे थे ई-रिक्शा, दुकान सील
मौके पर मिले दो ई-रिक्शा भी किए सीज
एआरटीओ और एसडीएम ने की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर में बेहजम रोड पर बाजार हिल के पास एक दुकान में ई-रिक्शा बेचने वाली फर्म पर गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन पीके सिंह और एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से छापामारी की, जहां बिक्री से संबंधित कोई प्रपत्र या अभिलेख नहीं मिले। अधिकारियों के मांगने पर दुकानदार ट्रेड सर्टिफिकेट न दिखा सका, जिस पर कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर बेचने के लिए खड़े दो ई-रिक्शा को भी सीज किया है।
लालपुर बैरियर स्थित कांशीराम कालोनी निवासी कदीर ने गुरुवार को डीएम के जनता दर्शन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि तीन माह पहले बेहजम रोड स्थित लीयो बाक्सर प्राइवेट लिमिटेड की दुकान से ई-रिक्शा खरीदा था। काफी समय बीतने के बावजूद दुकान स्वामी ने उसके ई-रिक्शा का पंजीयन नहीं कराया है। इस पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एआरटीओ प्रवर्तन और एसडीएम सदर को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में दुकान पर कोई प्रपत्र नहीं मिले और ई-रिक्शा बेचने के संबंध में ट्रेड सर्टिफिकेट भी नहीं दिखा सके। लिहाजा अधिकारियों ने दुकान को सील कर दिया और वहीं खड़े दो ई-रिक्शा को सीज कर दिया है। एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने बताया कि अवैध रूप से ई-रिक्शा बेचे जा रहे थे, जिसके चलते कार्रवाई की गई है। दुकानदार को तीन दिन में संबंधित प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।