फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नववर्ष के स्वागत को सज गया शहर, लोगों में गजब का उत्साह

नववर्ष के स्वागत को सज गया शहर, लोगों में गजब का उत्साह

Sun, 31 Dec 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नववर्ष के स्वागत को सज गया शहर, लोगों में गजब का उत्साह
सजा रेस्टोरोंट। - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। नववर्ष के स्वागत को पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। लोग अपने-अपने ढंग से नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोई घर में ही केक काटकर नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा है तो कोई रेस्टोरेंट में मौज मस्ती करने की योजना बना रहा है। इसके लिए अभी से रेस्टोरेंट्स में सजावट शुरू हो गई है। नए साल का जोश लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। नववर्ष को लेकर युवाओं और बच्चों में खासा जोश है।
विज्ञापन

----
रेस्टोरेंट्स में जश्न के लिए होने लगी बुकिंग
शहर में करीब आठ बड़े रेस्टोरेंट हैं। इनमें शनिवार से फूलों, गुब्बारों और रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजावट का काम शुरू हो गया। शिवम रेंस्टोरेंट और व्यंजन रेस्टोरेंट में शनिवार को दिन भर सजावट का काम जारी रहा तो स्वाद रेस्टोरेंट और ओम स्वीट्स जश्न के लिए तैयार हो गए है। स्वाद रेस्टोरेंट और अतिथि रेस्टोरेंट में तो लोगों ने अभी से 31 दिसंबर की रात और एक जनवरी के लिए सीटें भी बुक करानी शुरू कर दी हैं। ताकि ऐन मौके पर दिक्कत न आए।
विज्ञापन

----
खीरी क्लब का खास होगा नए साल का जश्न
खीरी क्लब का न्यू इयर जश्न इस बार कुछ खास होगा। क्लब ने शहर के रेड चिली रेस्टोरेंट में जश्न मनाने की तैयारी की है। डीएम की अध्यक्षता वाले इस क्लब के महामंत्री सेवानिवृत्त एएसपी राज किशोर राजवंशी और सहसचिव प्रवीण गुप्ता उर्फ बॉबी ने बताया कि इस जश्न में आमंत्रित लोगों के मनोरंजन का इंतजाम किया गया है। जश्न में कार्यक्रमों के अलावा कई मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन होगा। जश्न के लिए रेड चिली रेस्टोरेंट और शिव शक्ति पैलेस को भव्यता के साथ सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
केक के आर्डर देने वालों में लगी होड़
31 दिसंबर की आधी रात को केक काटने के क्रेज के चलते केक की दुकानों पर केक का आर्डर देने वाले लोगों में होड़ सी लगी है। न्यू इयर के लिए बाजार में अनेक फ्लेवर के केक उपलब्ध हैं। इनमें चॉकलेट केक, बनीला, बटर स्कॉच, स्ट्राबेरी, ब्लेक फारेस्ट, फ्रूट केक, जेल केक आदि की डिमांड सबसे ज्यादा है। केक निर्माताओं ने नए साल के लिए केक की आकर्षक डिजायनिंग भी की है।

-----
फूलों की होगी अच्छी बिक्री
ग्रीटिंग कार्ड का चलन कम होने के बाद अब नए साल पर एक दूसरे को फूल भेंट कर नववर्ष की बधाइयां देने का चलन बढ़ा है। इसके चलते इस बार फूलों और गुलदस्तों की अच्छी बिक्री हो सकती है। इसको देखते हुए फूल बेचने वाले लोगों ने नई-नई डिजायन के गुलदस्ते तैयार करने शुरू कर दिए हैं। एक फूल विक्रता ने बताया कि पिछले तीन साल से नववर्ष पर फूलों की अच्छी बिक्री हो रही है। खासकर गुलाब और गुलदस्तों की। इसलिए इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed