{"_id":"5a2944a54f1c1b193e8b734f","slug":"61512653989-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विधायक व सांसद का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विधायक व सांसद का मतदान
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
नेपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी-नेपाल।नेपाल में होने वाले प्रतिनिधि सभा व प्रदेश सभा के दूसरे चरण के मतदान को लेकर बृहस्पतिवार को कैलाली जिले सहित प्रदेश नंबर सात के पांच जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही लोगों में पहली बार हुए विधायक व सांसद के चुनाव के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान करने में सबसे ज्यादा महिलाओं की संख्या रही। हर बूथों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के तहत बने मतदान केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक बम रखा मिला। बम मिलने की सूचना पर पहुंचा बम डिस्पोजल दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया।
नेपाल में बृहस्पतिवार को हुए मतदान को लेकर धनगढ़ी-कैलाली जिले में बनाए गए 538 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया, जो कि शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। वोटर ठंड के बावजूद सुबह से ही केंद्र पर पहुंच गए, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रहीं। कैलाली जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी विष्णु प्रसाद आर्याल व कैलाली जिलाधिकारी व सुरक्षा समिति संयोजक गोविंद रिजाल ने जिले के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही कड़ी है और वोटर भयरहित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। उधर कैलाली जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्र में बनाए गए 538 केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से मयादी पुलिस, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल तथा नेपाली सेना के जवान तैनात रहे। वहीं धनगढ़ी उपमहानगरपालिका के तहत बने मतदान केंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर एक बम रखा मिला। बम मिलने की सूचना पर पहुंचा बम डिस्पोजल दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया। बम मिलने से यहां पर हड़कंप मचा रहा।
प्रधानमंत्री ने डाला वोट, पत्नी ने बूथों का किया निरीक्षण
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने सुबह प्रदेश नंबर सात के डडेलधुरा जिले गृह क्षेत्र में जाकर अपने मतदान का प्रयोग कर वोट डाला। उन्होंने सुबह लगभग साढ़े दस बजे पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वहीं दूसरी तरफ कैलाली जिले के क्षेत्र नंबर पांच धनगढ़ी से खड़ी नेपाली कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी व प्रधानमंत्री की पत्नी आरजू राणा ने भी बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
शाम को खोल दी गई भारत-नेपाल सीमा
गौरीफंटा। नेपाल में मतदान खत्म होते हुए शाम को पांच बजे सील भारत-नेपाल सीमा को खोल दिया गया है। 72 घंटे सीमा सील रहने से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें बॉर्डर पर लगी रहीं। बॉर्डर के खुल जाने से नेपाली व भारतीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है।